चार बूथों पर सभी मतदानकर्मी महिला व दो पर दिव्यांग कर्मी

शेखपुरा। 28 अक्टूबर को होने वाले विधान सभा चुनाव को प्रशासन लोकतंत्र के उत्सव का रूप देने का प्रयास कर रहा है। इसके लिए मुख्यालय से लेकर मतदान केंद्रों तक पर विशेष इंतजाम किये जा रहे हैं। कलेक्ट्रेट भवन को फ्लेक्सि तथा पोस्टर से आकर्षक रूप दिया गया है। इसी तरह से मतदान केंद्रों को भी आकर्षक लुक देने की योजना है। इसके लिए जिले में महिला तथा दिव्यांग मतदान केंद्र भी बनाए जा रहे हैं। डीएम इनायत खान ने बताया हर विधान सभा में 2 महिला तथा 1 दिव्यांग मतदान केंद्र बनाया गया है। महिला मतदान केंद्रों पर पीठासीन पदाधिकारी से लेकर दूसरे मतदान अधिकारी के रूप में महिला कर्मचारी को तैनात किया जायेगा। महिलाकर्मियों वाले मतदान केंद्र को पिक बूथ का नाम दिया गया है। इसी तरह दिव्यांग मतदान केंद्र पर भी दिव्यांग मतदानकर्मी तैनात किये जाएंगे।


इन मतदान केंद्रों को आम मतदान केंद्रों से अलग रखा जायेगा। इन मतदान केंद्रों को आदर्श मतदान केंद्र के रूप में स्थापित किया जायेगा। इन मतदान केंद्रों पर पंजीकृत मतदाताओं को विशेष तरह की सुविधा मिलेगी। मतदाताओं के लिए इन बूथों पर रेड कारपेट बिछाया जायेगा। इसके अलावा पीने के लिए मिनरल वाटर की सुविधा भी होगी। मतदाताओं के लिए पंखे तथा कुर्सी भी लगाई जायेगी। जिला के दोनों विधान सभा के लिए ऐसे 6 बूथ चिह्नित किए गए हैं। यह पहल चुनाव आयोग ने महिला तथा दिव्यांग मतदान कर्मियों को प्रोत्साहित करने के लिए किया है। दोनों विधान सभा के एक-एक मतदान केंद्र पर सभी सुरक्षाकर्मी भी महिला ही तैनात की जायेगी। शेखपुरा---- पिक बूथ— 53 तथा 54—संयुक्त कृषि भवन शेखपुरा दिव्यांग बूथ— 47—पुराना अनुमंडल कार्यालय शेखपुरा बरबीघा----- पिक बूथ— 49 तथा 50—डीएवी मिडिल स्कूल बरबीघा दिव्यांग बूथ— 72—मिडिल उत्क्रमित स्कूल कोयरीबीघा
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार