ऋतिक रोशन ने खरीदे दो नए फ्लैट, कीमत और खासियत जान चौंक जाएंगे आप

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने हाल ही में मुंबई में 2 नए अपार्टमेंट्स खरीदे हैं। जिनकी कीमत लगभग 100 करोड़ बताई जा रही हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक ऋतिक रोशन ने जुहू वर्सोवा लिंक रोड इलाके की एक बिल्डिंग में 14, 15 और 16वें फ्लोर पर अपार्टमेंट्स खरीदे हैं। इनकी कीमत 97.5 करोड़ है।

ऋतिक का नया अपार्टमेंट 38 हजार स्क्वायर फीट पर बना हुआ है। इसके अलावा 6,500 स्क्वायर फीट खुली छत हैं। साथ ही एक्टर के परिवार के पास 10 पार्किंग स्लॉट मिले हैं। ऋतिक ने 27,534.85 स्क्वायर फीट में फैले फ्लेट के 67.5 करोड़ और 11,165.82 स्क्वायर फीट में फैले फ्लैट के लिए 30 करोड़ दिए हैं। ऋतिक रोशन फिलहाल जुहू के प्राइम बीच हाउस में किराए के मकान में रह रहे हैं। ऋतिक रोशन इसके लिए हर महीने 8.25 लाख रुपए किराया देते हैं।
बात करें ऋतिक की फिल्मों की तो वे अंतिम बार फिल्म ‘वॉर’ में दिखाई दिए थे। इसमें उनके साथ टाइगर श्रॉफ ने भी काम किया था। बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करने वाली इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया था। चर्चा है कि सिद्धार्थ इसका सीक्वल बनाना चाहते हैं।

अन्य समाचार