किशमिश खाने से यह फायदे होते है

आमतौर पर लोग यह जानते ही हैं कि किशमिश खाने से उम्र बढ़ती है त्‍वचा की झुर्रियो को भी हटाती है। आज हम आपको किशमिश के अन्‍य फायदों के बारे में बताएंगे जिसे लोग बहुत कम जानते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे है की किशमिश में कितना पोषक पदार्थ मौजूद है, जो आपकी शारीरिक क्रियाओं में अपनी भूमिका निभाता है। तो आइये जानते किशमिश खानेके फायदों के बारे में.

शरीर में ताकत बढ़ाने में - किशमिश में ग्‍लूकोज, फ्रक्‍टोज होता है जिससे एनर्जी लेवल बढ़ता है और कमजोरी दूर होती है।
बुखार को कम करने में - अगर आपको बुखार आ रहा है तो इसका सेवन करें। इसमें मौजूद फिनॉलिक पायथोन्‍यूट्रियंट जो कि जर्मीसाइडल, एंटी बॉयटिक और एंटी ऑक्‍सीडेंट तत्‍वों से बुखार छूमंतर हो जाता है।
बढ़ती उम्र में जवान दिखने के लिए - आयुर्वेद के अनुसार अगर रोज सुबह किशमिश का पानी पीएंगे तो आप हमेशा जवां रहें।
कब्ज, एसिडिटी की समस्या को दूर करने में -अगर आपको कब्ज, एसिडिटी और थकान की समस्या है तो यह काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
नोट - रात में सोने से पहले एक कप पानी में 1 मुट्ठी किशमिश भिगो दें। सुबह यह पानी छानकर पिएं और किशमिश को अच्छी तरह चबाकर खाएं।

अन्य समाचार