ये घरेलू वैदिक शैंपू है आपके हेयर के लिए बेहतरीन

पहले के समय में महिलाएं अकसर बालों को शाइनी बनाने के लिए घर में ही बने जैल या शैम्पू का इस्तेमाल करती थी। उन शैम्पू को अप्लाई करने से हेयर काफी घने और सॉफ्ट हो जाते थे। घर में शैम्पू को कैसे तैयार किया जाए आज हम आपको इस बात की जानकारी देंगे। आइये जाने यहां -

1 स्पून ऑरेंज के रस में 1 अंडा मिला लें। फिर इसे अपने सिर में करीब 15 से 20 मिनट तक अप्लाई करें। उसके बाद बालों को पानी से वॉश कर ले। ऐसा करने से बाल काफी सॉफ्ट हो जाएंगे।
1 पत्ती एलोवीरा की लें और उसका जैल निकाल लें। फिर उस जैल मे 1 कप पानी मिला लें। इस मिक्सचर को अपने सिर पर करीब 15 मिनट या आधे घंटे के लिए लगा कर छोड़ दे। फिर कुछ समय बाद में बालों को ठंठे पानी से वॉश कर लें।
सबसे पहले 2 अंडे लें और उसमे 1 कप पानी मिला लें। इस पेस्ट को अच्छे से मिक्स कर ले। फिर इसे बालों पर अप्लाई करे। करीब आधा घंटे बाद वॉश कर लें।
1 कटोरी ले उसमे 1 लीटर पानी, आंवला 100 ग्राम, सूखा रीठा 100 ग्राम, शिकाकाई 100 ग्राम मिला ले और अच्छे से मिक्स कर लें। ध्यान रखें कि आंवला, सूखा और शिकाकाई को रात्रि को पानी में डालकर रखें। फिर मॉर्निंग में अच्छे से इसे उबाल लें और अपने स्कैल्प में लगाएं।
1 बाउल में पुदीना लीफ, रोज पेटल्स, मेंहदी, तुलसी के पत्ते, गेंदा का फूल मिला लें। इसमें पानी मिलाकर इस अच्छे से मिक्स कर लें। मिक्स करने के बाद इस पेस्ट को अपने स्कैल्प पर अप्लाई करें। लगभग 1 घंटे बाद इसे ठंठे पानी से वॉश कर लें। ऐसा करने से हेयर काफी मजबूत और घने हो जाएंगे।

अन्य समाचार