कौन बनेगा करोड़पति में 1 करोड़ जीतकर भी आप लखपति ही बनते हैं, जानें कितनी राशि मिलती है ?

किसी की भी दिली इच्छा हो सकती है की वो जीवन में एक बार कौन बनेगा करोड़पति की हॉट सीट पर बैठे। महानायक अमिताभ बच्चन के सामने खेल खेले लेकिन कुछ लोगों को ही यह मौका मिल पाता है। जिनकी किस्मत चमकती है, वो खेल कर करोड़पति भी बन जाता है। लेकिन क्या आपको पता है, ये करोड़पति नाम के ही करोड़पति होते हैं। जी हाँ, एक करोड़ की धनराशि जीतने के बाद भी खिलाड़ी को पूरी रकम नहीं मिल पाती हैं। भला ऐसा क्यों होता है?

कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर आकर खिलाड़ी चाहे जितनी भी धनराशि जीते लेकिन उसे टैक्स चुकाना ही पड़ता है। इसमें एक करोड़ की धनराशि जीतने वाले खिलाड़ी भी शामील है। 1 करोड़ जीतने वाले खिलाड़ी को 1 करोड़ का चैक मिलता तो है लेकिन, असल में उनके अकाउंट में रकम लाख की संख्या में ही पहुंचती है। क्योंकि इसमें से उन्हें कुछ राशि टैक्स में देनी पङती है।
ऐसा अंडर सेक्शन 194 बी के तहत होता है। इसे उदाहरण के साथ समझते हैं। मान लिजिए की मोहित नाम के एक कंटेस्टेंट ने खेल में 1 करोड़ रूपए जीते। उन्हें शो की तरफ से 1 करोड़ रूपए का चैक दिया, लेकिन मोहित को केवल 68 लाख 80 हजार रुपये ही मिलेंगे।
मोहित के 30 लाख रूपए टैक्स में ही कट जाते हैं। इसके अलावा 4 फीसदी सेस भी देना होता है, जो टीडीएस प्लस सरचार्ज अमाउंट का 4 फीसदी होता जिसकी कुल राशि बैठती है 1 लाख 20 हजार रुपये। यानि कि मोहित को कुल मिलाकर 31 लाख 20 हजार रुपये का टैक्स देना होगा। आखिर में मोहित के हाथ में बचते हैं केवल 68 लाख 80 हजार रुपये।
इससे आप अपनी करोड़पति का चेक लेकर असल में बनते लखपति ही हैं। कौन बनेगा करोड़पति के 12वे सीजन में अभी तक कोई भी करोङपति नहीं बना है। अगर कोई करोड़पति बनता है, तो हम आप तक यह जानकारी पहुंचा देंगे।
गालिब: संसद हमले के दोषी अफजल गुरू पर बनी फिल्म का ट्रेलर जारी, दीपिका हैं लीड रोल में
प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' का ट्रेलर रिलीज, सेलेक्टेड थियेटर्स और नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी फिल्म
प्रिटी जिंटा ने वॉयलेट ड्रेस में शेयर किया फोटो
केबीसी 12: अमिताभ बच्चन से बोला कंटेस्टेंट, जीती हुई रकम से पत्नी कि प्लास्टिक सर्जरी करवाऊंगा, जानिए क्या था बिग बी का रिएक्शन
अब इच्छाधारी नागिन के अवतार में दिखेंगी श्रद्धा कपूर, तीन पार्ट में रिलीज होगी मूवी
कंगना ने महाराष्ट्र सरकार पर साधा निशाना, बोली- 'एक लड़की को चिढ़ाने के लिए पापा के पप्पू ने जनता के 82 लाख खर्च किए'

अन्य समाचार