अज्ञात वाहन की चपेट में आने से किशोर घायल

रोहतास। थाना क्षेत्र के डेहरी-अकबरपुर एनएच टू सी पर सुंदरगंज में शुक्रवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल महेंद्र कुमार सुदरगंज निवासी दलपति का पुत्र बताया जाता है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों नेएनएच को लगभग एक घंटे तक जाम कर यातायात ठप कर दिया। घटना की खबर मिलते ही थानाध्यक्ष ईश्वरचंद पाल दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे व आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। इसके बाद पुलिस ने बच्चे को प्राथमिक इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष ने बताया कि बच्चे का इलाज चल रहा है और स्थिति सामान्य है।

शरद पूर्णिमा पर लोगों ने लिया अमृत वर्षा का लाभ यह भी पढ़ें
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार