अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है गुरु का सानिध्य: महेश्वर दास

रोहतास। प्रखंड क्षेत्र के परमानंदपुर कुटी धाम मालियाबाग में शनिवार को शरद पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धलुओं ने श्री 108 महेश्वर दास जी महाराज की पूजा अर्चना की। इस अवसर पर त्यागी जी महाराज ने कहा कि गुरु की शिक्षा अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाती है। गुरु के सानिध्य में रहकर ही भगवान से भेंट हो सकती है। कहा कि शरद पूर्णिमा के दिन अमृत वर्षा होती है। उसकी रोशनी से अनेक प्रकार के शारीरिक कष्ट दूर हो जाते हैं। उसी प्रकार गुरु की कृपा²ष्टि से मनुष्य भवसागर से पार हो जाता है। उन्होंने कहा कि इस दिन चंद्रमा की किरणें विशेष अमृतमयी गुणों से युक्त रहती हैं, जो कई बीमारियों का नाश कर देती हैं। यही कारण है की इस दिन खीर का प्रसाद ग्रहण किया जाता है। इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने गोपियों के साथ रास रचाया था। इस अवसर पर पर्यावरण बचाने के लिए पौधारोपण व नशा रूपी बुराई का पूरी तरह त्याग करने का संकल्प दिलाया गया। भक्तों ने भंडारा में प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में उपेंद्र बाबा, भोजपुरी कलाकार गोल्डेन प्रिया, रितेश राज जोशीला समेत अन्य मौजूद थे।


डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार