बैंक कर्मियों ने सतर्क भारत, समृद्ध भारत बनाने का लिया संकल्प

रोहतास। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर बैंकर्स की ओर से सतर्कता जागरूकता दौड़ का आयोजन शनिवार को किया गया। जिसमें शामिल बैंक अधिकारियों व कर्मियों ने सतर्क भारत, समृद्ध भारत बनाने का संकल्प लिया। अग्रणी बैंक के बैनर तले आयोजित सतर्कता मैराथन दौड़ को एलडीएम विभाकर झा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एलडीएम ने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक द्वारा 31 अक्टूबर से दो नवंबर तक राष्ट्रीय सतर्कता सप्ताह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें लोगों तक समृद्ध भारत, सशक्त भारत के मंत्र को पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। कहा कि जबतक लोग जागरूक नहीं होंगे, तबतक न तो भारत सशक्त बनेगा न समृद्ध। सरकार आज बहुत सी जन कल्याणकारी योजनाएं चला रही है, लेकिन उसकी सही जानकारी लोगों को नहीं है। जिस कारण योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाती है। दौड़ में विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक व कर्मी शामिल थे।

अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है गुरु का सानिध्य: महेश्वर दास यह भी पढ़ें
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार