सड़क दुर्घटना में दो घायल

औरंगाबाद। मदनपुर थाना के मदनपुर देव पथ में पर रविवार को सलुपरा मोड़ के पास एक टेंपो में अज्ञात ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिसमे टेंपो पर सवार एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों में गौरा गांव निवासी कामता यादव एवं मनिका टोले रघुनी बिगहा गांव निवासी स्व. शिवरतन भुईया की पत्नी शोभा देवी शामिल है। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर लाया गया है। जहां चिकित्सकों ने दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई है।

डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार