वैशाली के छह विधानसभा क्षेत्र में थमा चुनाव प्रचार का शोर, मतदान कल

जागरण संवाददाता, हाजीपुर :

लोकतंत्र के आंगन में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में जिले की छह सीटों हाजीपुर, लालगंज, वैशाली, राजापाकर, राघोपुर एवं महनार में रविवार को चुनाव प्रचार का शोर थम गया। आखिरी दिन भी विभिन्न दलों के नेताओं ने जहां अपने दल के उम्मीदवारों के पक्ष में चुनावी सभाएं कर मतदाताओं से जिताने की अपील की, वहीं प्रत्याशियों ने गांव-गांव जनसंपर्क अभियान चलाकर मतदाताओं से आशीर्वाद मांगा। जिले की छह सीटों पर मंगलवार को मतदान होगा। छह विधानसभा क्षेत्रों में इस बार कुल 98 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इनमे सबसे अधिक 25 उम्मीदवार लालगंज विधानसभा क्षेत्र एवं सबसे कम 13 उम्मीदवार महनार विधानसभा क्षेत्र से हैं। इसके अलावा राघोपुर से 14, हाजीपुर से 18, राजापाकर सुरक्षित एवं वैशाली विधानसभा क्षेत्र से कुल 14-14 उम्मीदवार इस बार चुनाव में किस्मत आजमा रहे हैं।

बीते चुनाव में छह सीटों पर जीते थे महागठबंधन के चार प्रत्याशी विधानसभा चुनाव 2015 में इन छह सीटों में चार पर महागठबंधन के उम्मीदवार चुनाव जीते थे। एनडीए को महज दो सीटों से ही संतोष करना पड़ा था। राजद को राजापाकर एवं राघोपुर तथा जदयू को वैशाली एवं महनार की सीटें मिली थी। एनडीए में भाजपा को हाजीपुर एवं लोजपा को लालगंज सीट पर जीत मिली थी। राजद से राघोपुर से तेजस्वी प्रसाद यादव एवं राजापाकर से शिवचंद्र राम तथा जदयू से महनार से उमेश सिंह कुशवाहा तथा वैशाली से राजकिशोर सिंह ने जीत दर्ज कराई थी। वहीं हाजीपुर से भाजपा से अवधेश सिंह एवं लालगंज से लोजपा से राजकुमार साह को कामयाबी मिली थी। इस बार चुनाव में भाजपा-जदयू लड़ रही चार-चार सीट पर इस बार के चुनाव में भाजपा जिले की चार सीटों हाजीपुर, लालगंज, राघोपुर एवं पातेपुर तथा शेष चार सीटों राजापाकर, महनार, वैशाली एवं महुआ में जदयू चुनाव लड़ रही है। चुनावी समीकरण इस बार बदल चुका है। नीतीश कुमार का जदयू, जीतन राम मांझी का हम एवं मुकेश सहनी की वीआइपी एनडीए के साथ है। राजद के साथ महागठबंधन में कांग्रेस एवं वामदल हैं। लोजपा एनडीए से अलग एवं रालोसपा महागठबंधन से अलग चुनाव लड़ रही है। सभी सीटों पर महागठबंधन एवं एनडीए के बीच सीधी टक्कर है। हाजीपुर से उम्मीदवार लड़ रहे हैं चुनाव अवधेश सिंह भाजपा, देवकुमार चौरसिया राजद, कमल प्रसाद सिंह रालोसपा, अजीम अंसारी भारतीय मोमिन फ्रंट, इंद्रदेव राय एसयूसीआई, मनीष कुमार सिंह बहुजन न्याय दल, यशवंत सिंह ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक, रामानंद सिंह शोषित समाज दल, विद्या भूषण सपाक्स पार्टी, शिव रंजन कुमार राष्ट्रीय जन जन पार्टी, सडडू भगत राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी, सुनील राय जनता पार्टी के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अजीत कुमार, किशोर कुमार, कृष्ण भगवान, धीरज कुमार राय, निशांत गांधी एवं संतोष कुमार शुक्ला चुनावी मैदान में इस बार किस्मत आजमा रहे हैं। महनार से उम्मीदवार लड़ रहे हैं चुनाव
उमेश सिंह कुशवाहा जदयू, वीणा सिंह राजद, रविन्द्र कुमार सिंह लोजपा, त्रिवेणी कुमार चौधरी रालोसपा, अन्नपूर्णा सिंह भारतीय सबलोग पार्टी, अर्जुन दास बहुजन मुक्ति पार्टी, ब्रजेश कुमार राय जनता दल राष्ट्रवादी, मलयम कुमार मंगलम लोकतांत्रिक जनता दल, रघुपति सिंह जअपा लो, रजनीश पासवान दी प्लूरल्स पार्टी, श्यामबाबु सिंह साथी और आपका फैसला पार्टी, हरेराम कुमार जनशक्ति विकास पार्टी डेमोक्रेटिक एवं निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में करुणा बर्मा चुनावी मैदान में हैं। वैशाली से उम्मीदवार लड़ रहे हैं चुनाव
सिद्धार्थ पटेल जदयू, संजीव कुमार कांग्रेस, अजय कुशवाहा लोजपा, अरुण कुमार सिंह भारतीय सबलोग पार्टी, तरुण सिंह उर्फ पिटू जनवादी पार्टी सोशलिस्ट, निलेश रंजन दी प्लूरल्स पार्टी, मुहमद अवास जागरूक जनता पार्टी, रामनाथ राय एसयूसीआई, विनय पासवान जअपा लो, संजय कुमार जय महाभारत पार्टी के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अभिषेक राज, मिथिलेश कुमार सिंह, राजनारायण कुमार एवं सुगंध कुमार चुनावी मैदान में हैं। राघोपुर से उम्मीदवार लड़ रहे हैं चुनाव
तेजस्वी प्रसाद यादव राजद, सतीश कुमार भाजपा, राकेश रौशन लोजपा, कुमार समीर राजा यादव जअपा लो, जयमाला देवी शिवसेना, परमहंश सिंह उर्फ परमहंश कुमार सिंह आजपा सेक्युलर, राजेश रौशन बहुजन मुक्ति पार्टी के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अरुण राय, नाथू भगत, मधुसूदन पासवान, मेघनाथ पासवान, राजू कुमार, राजेश्वर राय एवं रामस्वरुप राय चुनावी मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं।
राजापाकर से उम्मीदवार लड़ रहे हैं चुनाव प्रतिमा कुमारी कांग्रेस, महेंद्र राम जदयू, धनंजय कुमार लोजपा, फरेश राम बसपा, अशोक कुमार मल्लिक जअपा लो, उमेश राम एसयूसीआई, कन्हाई पंकज आंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया, ई. राजकुमार पासवान युवा बिहार सेना, रामजी भक्ता जनता दल राष्ट्रवादी, सविता देवी राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अमर पासवान, प्रेमा देवी, बेदामी देवी एवं मनोहर कुमार चुनावी मैदान में हैं।
लालगंज से उम्मीदवार लड़ रहे हैं चुनाव
संजय कुमार सिंह भाजपा, राकेश कुमार कांग्रेस, राजकुमार साह लोजपा, दिनेश कुमार कुशवाहा रालोसपा, आनंद बर्मा राकांपा, आजम हुसैन सत्य बहुमत पार्टी, कुमारी स्नेहा राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी, दिलीप ठाकुर जअपा लो, मिथिलेश कुमार सिंह साथी साथी और आपका फैसला पार्टी, राजेंद्र शर्मा एसयूसीआई, राम पुकार पासवान आंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अखिलेश कुमार, केदार कुमार, गौरीशंकर पांडेय, पुरुषोत्तम कुमार सिंह, मंजू सिंह, मनोज कुमार, महेश कुमार पंडित, मिथिलेश कुमार, राकेश पासवान, राजन कुमार, राजीव कुमार चौधरी, विजय कुमार शुक्ला, शैलेन्द्र कुमार कौशिक एवं संजय कुमार चुनावी मैदान में हैं।

डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार