गोगरी में स्थापित किए गए नियंत्रण कक्ष

खगड़िया। विधानसभा चुनाव के मतदान को लेकर गोगरी अनुमंडल कार्यालय में नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। निर्वाचन प्रक्रिया के सफल संचालन हेतु कक्ष की स्थापना की गई है। इसकी जानकारी अपर अनुमंडल पदाधिकारी चंद्रकिशोर सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि नियंत्रण कक्ष की दूरभाष संख्या 06245-231051 है। जिस पर मतदान संबंधी किसी भी प्रकार की दिक्कतें होने पर कोई भी व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए 24 घंटे ड्यूटी लगाई गई है। तीन शिफ्ट में 21 लोगों को लगाया गया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए सुबह के छह बजे से दो बजे तक, दो बजे से 10 बजे रात्रि तक एवं 10 बजे से छह बजे सुबह तक का शिफ्ट बांटा गया है। सोमवार को एसडीओ सुभाषचंद्र मंडल व एसडीपीओ पीके झा ने कंट्रोल रूम के कर्मियों से आवश्यक जानकारी ली।

जिले के 1599 बूथों पर पड़ेंगे वोट यह भी पढ़ें
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार