माली शाखा नहर का टूटा तटबंध, खेत में घुसा पानी

औरंगाबाद। माली शाखा नहर में देवदत्तपुर गांव के पास नहर का तटबंध दाहिने तरफ टूटने से करीब 70 बीघा खेतों में पानी घुस गया। इससे किसानों को कई तरह की परेशानी हो रही है। स्थिति यह है कि धान काटना मुश्किल हो गया है। इसमें समस्या आ रही है। रबी फसल भी सड़ गया है।

किसान रामकुमार सागर, जितेंद्र शर्मा, कन्हाई यादव, वीरेंद्र यादव, सुरेंद्र यादव, योगेंद्र यादव, महेंद्र चौधरी का खेत प्रभावित हो रहा है। बताया गया कि 26 अक्टूबर को नहर का तटबंध इसी स्थान पर टूटा था। उस समय 28 को विभाग द्वारा मरम्मत कराया गया लेकिन 30 को फिर टूट गया। बार-बार तटबंध के टूटने से किसान परेशान हैं। किसानों का कहना है कि सिचाई विभाग द्वारा जानबूझकर ऐसा किया जा रहा है ताकि जितनी बार टूटेगा उतनी बार आमदनी का स्त्रोत पैदा होगा।

मछली मारने वाले तोड़ रहे बैंक : अभियंता
सिचाई विभाग के सहायक अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि समस्या मछली मारने वालों से पैदा हो रही है। 28 अक्टूबर को जब मरम्मत किया गया तो मछली मारने वालों ने बोरा खिसका दिया। उन्हें किसानों की समस्या या विभाग की परेशानी से क्या मतलब है। जब उन्होंने बोरा खिसका दिया तो फिर से परेशानी बढ़ गई। उन्होंने बताया कि मछली मारने वालों ने हैंडल तक बनवा रखा है। बताया कि चुनाव में सभी कर्मी व अधिकारी व्यस्त हैं। इसलिए धान कटने के बाद इस स्थान का बढि़या से मरम्मत करवा दिया जाएगा। इनके अनुसार मरम्मत करवाने के लिए मिट्टी की जरूरत पड़ेगी जो बैंक में लगाना होगा। चुनाव बाद नहर की मरम्मत हो जाएगी।
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार