सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन लोग घायल

बेगूसराय। एनएच 31 पर बुधवार की संध्या रघुनाथपुर गांव से बाइक से कुरहा बाजार जाने के क्रम में बिदटोली के निकट दुर्घटनाग्रस्त होकर घायल हो गए। एनएच पर अचानक एक घोड़ा आ जाने से घटना घटी। इस घटना में गिरीश यादव के पुत्र सूरज कुमार एवं आमोद यादव के पुत्र एसपी कुमार एवं अमरजीत यादव के पुत्र देवराज कुमार घायल हो गए। इनमें सूरज कुमार की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को तत्काल साहेबपुर कमाल पीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया। एसपी कुमार एवं देवराज को आंशिक चोटें लगी है। दोनों को इलाज के बाद छोड़ दिया गया। जबकि गंभीर रूप से घायल सूरज कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।


डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार