पंद्रह साल पहले के नेताओं ने दिया वंशवाद को बढ़ावा

दरभंगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही देश और प्रदेश का विकास संभव है। 15 साल पहले पूर्व के नेताओं ने परिवारवाद और वंशवाद को बढ़ावा दिया। पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार ने जबसे कमान थामी है, प्रदेश से लेकर देश तक का विकास हुआ है। वे गुरुवार को हायाघाट प्रखंड के आनंदपुर स्थित मैदान में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

कहा कि जंगलराज के युवराज नौकरी देने का झांसा दे रहे हैं। अब विकास की बात होती है। पहले रैली में लाठी में तेल पिलावन होता था। एक तरफ विकास रूपी एनडीए गठबंधन है, दूसरी तरफ विनाशरूपी महागठबंधन है। अब आपको निर्णय करना है कि विकास चाहिए कि विनाश। उन्होंने चुनावी सभा में मौजूद लोगों से हायाघाट विधानसभा क्षेत्र से एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी डॉ रामचन्द्र प्रसाद को वोट देने की अपील की।

मौके पर सूबे के पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा कि पूरे बिहार में एनडीए की लहर चल रही है। उन्होंने लोगों से कहा किसी के झांसे में नहीं आना है। एनडीए प्रत्याशी डॉ रामचन्द्र प्रसाद को जिताना है। मौके पर दरभंगा सांसद गोपालजी ठाकुर, भाजपा जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी, जदयू जिलाध्यक्ष प्रो विनय कुमार चौधरी उर्फ अजय चौधरी, सियाराम चौधरी, डॉ अंजीत चौधरी, डॉ रामप्रवेश पासवान, पारसनाथ चौधरी, धर्मशीला गुप्ता संजीव साह, कृष्ण भगवान झा,अमरनाथ राय, कृपाशंकर मिश्र, मुकेश कुमार चौधरी,चंदेश्वर लाल देव, विजय पासवान, कृष्णभगवान झा, ज्योतिकृष्ण, भाजपा मंडल अध्यक्ष नवीन कुमार चौधरी आदि मौजूद थे।
-
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार