144 बूथों के लिए तैनात चुनाव कर्मी मैटेरियल के साथ बूथो के लिए रवाना

मधुबनी। विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण का चुनाव संपन्न कराने के लिए रहिका प्रखंड के कुल 144 बूथो के लिए तैनात चुनाव कर्मियों को मैटेरियल के साथ संबंधित बूथों के लिए रवाना कर दिया गया। सभी कर्मी अपने अपने मतदान केंद्र पर शुक्रवार को पहुंच सीओ को रिपोर्ट करेंगे। बीडीओ सत्येंद्र कुमार यादव ने बताया कि सभी बूथों को सैनिटाइज का काम पूरा कर लिया गया है। 104 बूथ के अलावे 40 सहायक मतदान केंद्र और 3 चलंत केंद्र बनाए गए हैं। बूथ नंबर 255 क 256 क पर महिला मतदान कर्मियों का लगाया गया है। मतदान शांति पूर्ण माहौल मे संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने मोर्चा संभाला रखा है।


डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार