महिला की ईट-पत्थर से कूच कर हत्या

शिवहर। जिले के शिवहर नगर थाना अंतर्गत खैरवा दर्प पंचायत के माधोपुर अनंत गांव में एक 35 वर्षीया विवाहिता की ईट-पत्थर से सिर कूच कर निर्मम हत्या कर दी गई। वहीं शव को सड़क पर फेंक दिया गया। माधोपुर अनंत और माली गांव की सीमा पर ग्रामीण सड़क में शनिवार की सुबह शव देखे जाने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सूचना के बाद नगर थानाध्यक्ष सामर्थ कुमार के नेतृत्व में मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की तहकीकात की। घंटों की मशक्कत के बाद शव की पहचान माधोपुर अनंत वार्ड एक निवासी किशोरी राम की पुत्री सीमा उर्फ प्रियंका कुमारी के रूप में की गई। इसके बाद पुलिस ने मृतका के मायका वालों से पूछताछ की। वहीं स्थानीय लोगों से भी घटना की जानकारी ली। हालांकि, घटना का कारण साफ नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरोजा सीताराम सदर अस्पताल शिवहर भेजा। पोस्टमार्टम बाद पुलिस ने शव को स्वजनों को सौंप दिया है। वहीं मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा हैं कि महिला की पिटाई के बाद ईट-पत्थर से उसके सिर पर प्रहार किया गया। वहीं साक्ष्य छिपाने के लिए ईट-पत्थर से उसका चेहरा समेत सिर फोड़ दिया गया हैं। उधर, मौके पर पहुंचे एसडीपीओ मुख्यालय राकेश कुमार ने भी मामले की जांच की। साथ ही स्वजन और ग्रामीणों से पूछताछ की। एसडीपीओ ने बताया कि तत्काल, हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दोषियों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा हैं की सीमा शादी सात साल पूर्व शिवहर शहर में हुई थी। वह एक पुत्र और दो पुत्री समेत तीन बच्चों की मां थी। कुछ दिन पूर्व वह अपने मायका माधोपुर अनंत आई थी। वह अपने मायका में ही रह रही थी। इसी बीच शनिवार की सुबह उसका शव मिला है। अचानक हुई हत्या के बाद मृतका के मायका वाले भी सकते में है।


डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार