मध्य प्रदेश में कंप्यूटर बाबा के आश्रम पर चला बुलडोजर, बाबा हिरासत में

इंदौर। मध्य प्रदेश विधानसभा की 28 सीटों पर उपचुनाव में सरकार के खिलाफ यात्रा निकालने वाले कंप्यूटर बाबा अब सरकार के निशाने पर आ गए हैं। कंप्यूटर बाबा के आश्रम पर रविवार को जिला प्रशासन ने शिकंजा कसते हुए उनके अवैध निर्माण को तोड़ने की कार्यवाही शुरू की। निगम का पीला पंजा गोम्टीगिरी स्तिथ आश्रम के अतिक्रमण पर चला है। उधर, कार्यवाही में अड़चन बन रहे कंप्यूटर बाबा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। फिलहाल निगम के दस्ते की अतिक्रमण को तोड़ने की कार्यवाही जारी है। नगर निगम का अमला जेसीबी की मदद से अतिक्रमण तोड़ने का काम किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बाबा का यह आश्रम 46 एकड़ में है। इसके निर्माण के लिये कंप्यूटर बाबा ने गौशाला की जमीन पर कब्जा कर रखा है। इंदौर नगर निगम की ओर से इसे लेकर दो महीने पहले नोटिस भेजा गया था। कलेक्टर मनीष सिंह के निर्देशन में एडीएम अजय देव शर्मा और, एसडीएम तथा पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में निगम की टीम सुबह से कार्यवाही कर रही है। -एजेंसियां

अन्य समाचार