डेंगू बुखार में रामबाण दवा है ये 8 चीजें, एक बार जरूर करें इनका सेवन!

डेंगू बुखार से निपटने के लिए दवाओं के अलावा डाइट का ध्यान रखना भी जरूरी है। हम आपको बता रहे हैं कि इससे निपटने के लिए आपको डाइट में किन चीजों को शामिल करना चाहिए और किन चीजों से बचना चाहिए।

1. पपीते के पत्ते का रस डेंगू बुखार में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली रेमिडी है। पपीते के पत्ते के जूस का डेंगू बुखार का इलाज करने में काफी प्रभावी तरीके से काम करता है। यह प्लेटलेट्स को बढ़ाने के साथ इम्यूनिटी को भी ठीक करता है।
2. हर्बल डी पोषक तत्वों से भरपूर होती है। यह स्वास्थ्य के लिए लिहाज से भी अच्छी होती है। आप इलायची, अदरक और दालचीनी मिक्स कर सकते हैं। हर्बल टी का स्वाद दिल-दिमाग को तरोताजा कर देता है।
3. नीम के पत्ते औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं और डेंगू के रोगियों के लिए फायदेमंद होते हैं। नीम का रस वायरस के विकास और प्रसार को नियंत्रित करने में मदद करता है।
4. संतरा आवश्यक पोषक तत्वों और विटामिन से भरा होता है। यह विटामिन सी का भंडार है जो एक महत्वपूर्ण एंटीऑक्सीडेंट है। संतरे में फाइबर की मात्रा भी अधिक होती है जिससे अपच का खतरा कम होता है। अगर आप डेंगू से जल्दी आराम पाना चाहते हैं, तो संतरा जरूर खायें।
5. स्वादिष्ट अनाज या दलिया दुनिया भर में एक लोकप्रिय नाश्ता है। फाइबर और पोषक तत्वों से भरपूर खिचड़ी खाने से आपको बीमारी से लड़ने की शक्ति मिलती है। इसे निगलना और पचाना आसान है। जब आप डेंगू से पीड़ित होते हैं, तो खिचड़ी जरूर याद रखें।
6. डेंगू अक्सर निर्जलीकरण का कारण बनता है। नारियल का पानी डेंगू रोगियों के लिए सबसे अच्छा विकल्प है क्योंकि यह पानी, आवश्यक खनिजों और इलेक्ट्रोलाइट्स का प्राकृतिक स्रोत है। इसका सेवन शरीर में तरल स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है। इस प्रकार, नारियल का पानी एक चीज है जिसे आपको निश्चित रूप से डेंगू के मरीज के आहार में शामिल करना चाहिए।

अन्य समाचार