कैमूर में तीन शस्त्रधारियों को एक शस्त्र जमा करने को भेजा गया नोटिस

कैमूर। जिले में वैसे शस्त्रधारी जिनके पास तीन शस्त्रों के लाइसेंस हैं उन्हें एक शस्त्र मालखाना, थाना या शस्त्रागार में जमा करना होगा। जिला दंडाधिकारी ने ऐसे शस्त्रधारियों को नोटिस भेजकर शस्त्र जमा करने का निर्देश दिया है।

सामान्य शाखा से मिली जानकारी के अनुसार भारत सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार अब एक व्यक्ति दो शस्त्र को ही अपने पास रख सकेंगे। गृह मंत्रालय के निर्देश के आलोक में कैमूर जिले में थानावार शस्त्रधारियों का सत्यापन कराया गया। इसमें पाया गया कि विभिन्न थाना क्षेत्रों के अंतर्गत 15 लोगों के नाम तीन-तीन लाइसेंस है। जिला दंडाधिकारी ने ऐसे लोगों को गृह मंत्रालय के निर्देश के आलोक में एक शस्त्र संबंधित मालखाना, थाना व शस्त्रागारों में जमा करने का निर्देश दिया।
कैमूर में बिना लाइसेंस के पटाखा बेचने वालों पर होगी कार्रवाई यह भी पढ़ें
जानकारी के अनुसार आदेश के बावजूद भी अभी तक इस दिशा में शस्त्रधारियों द्वारा अपना शस्त्र नहीं जमा किया गया है। जिसे जिला दंडाधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए उन्हें नोटिस करते हुए निर्धारित समय के अंदर जमा करने का निर्देश दिया गया है। नोटिस में स्पष्ट कहा गया है कि निर्धारित समय पर एक शस्त्र नहीं जमा करने के मामले में संबंधित अनुज्ञप्तिधारी के विरुद्ध नियमानूकुल कार्रवाई करते हुए लाइसेंस को भी रद कर दिया जाएगा। कैमूर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के अंतर्गत 2523 लोगों के पास शस्त्रों का लाइसेंस है।
थानावार शस्त्रधारियों की संख्या -
भभुआ - 452
भगवानपुर - 129
चांद - 215
चैनपुर - 203
अधौरा - 180
बेलांव - 54
सोनहन - 133
करमचट - 41
मोहनियां - 294
कुदरा - 297
दुर्गावती - 128
रामगढ़ - 252
नुआंव - 43
कुढ़नी - 49
कुछिला - 53
तीन शस्त्रधारियों की संख्या -
कुढ़नी - एक
रामगढ़ - एक
भभुआ - चार
मोहनियां - दो
कुदरा - एक
दुर्गावती - एक
चैनपुर - दो
भगवानपुर - दो
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार