मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी का शॉपिंग मॉल भी कुर्क

गाजीपुर। मुख्तार अंसारी पर लगातार शिकंजा कसता जा रहा है। गाजीपुर में शहर कोतवाली क्षेत्र के रजदेपुर में स्थित मुख्तार के बेटे अब्बास अंसारी का शॉपिग मॉल सोमवार को कुर्क कर लिया गया। कई धाराओं में दर्ज मुकदमे में पुलिस को पहले से अब्बास अंसारी की तलाश है। पिछले दिनों प्रशासन ने आफशां अंसारी की 28.58 करोड़ की संपत्ति कुर्क की थी। अब्बास अंसारी के भूखंड में बने वी बाजार और एलवन कोचिंग का हो संचालन हो रहा था। सोमवार की सुबह सीओ सदर और तहसीलदार सदर के साथ पुलिस बल ने पहुंचकर मॉल पर डुगडुगी बजवाई। पांच अक्तूबर को डीएम एमपी सिंह ने मऊ विधायक मुख्तार की पत्नी एवं दोनों सालों की बबेड़ी, रजदेपुर देहाती और फतेहउल्लाहपुर के अलावा मऊ की नौ संपत्तियों को कुर्क करने का आदेश दिया था। 28 करोड़ 58 लाख की इन संपत्तियों में बबेड़ी स्थित एक करोड़ 80 लाख की जमीन सात नवंबर को कुर्क की गई थी। इसके बाद कहा गया था कि नौ नवंबर को रजदेपुर देहती स्थित 180 वर्ग मीटर का प्लाट कुर्क किया जाएगा। गैंगेस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के तहत यह कार्रवाई हुई। शासन के निर्देश पर अब तक मुख्तार अंसारी से जुड़े लोगों की 68 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है। -एजेंसियां

अन्य समाचार