Diwali 2020: दिवाली पर घर में इन खास जगहों पर जलाएं दीप, इस टाइम करें पूजा

कोलकाता डेस्कः इसी सप्ताह देशभर में खुशियों का त्योहारी दिवाली मनाई जाएगी। बाजारों में रौनक दिखने लगी है। दिवाली में दीप का सबसे अधिक महत्व होता है। दिवाली पांच दिनों का त्योहार है। धनतेरस से भैया दूज तक इसे मनाने के साथ हर दिन घर के आंगन में दीप जलाने की परंपरा रही है।

मान्यता है कि दिवाली के दिन घर के कुछ खास जगहों पर दीप जलाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और उनकी कृपा बनी रहती है। माना जाता है कि दिवाली के दिन देवी घर-घर जाती हैं। इस दिन घर के मुख्य द्वार पर दीप जलाना अच्छा माना जाता है।
ऐसे में आप दिवाली के दिन अपने घर के मुख्य द्वार पर दोनों तरफ दीए जलाएं। दिवाली के दिन मंदिर भी जाकर दीप जला सकते हैं। घर के मंदिर में अवश्य दीप जलाएं। दीप को मंदिर के मुर्ति के पास रखें। लक्ष्मी पूजा के बाद पीपल के पेड़ के नीचे भी दीप जलाया जाता है। मान्यता है कि पीपल के पेड़ के में देवी देवताओं का वास होता है।
दिवाली के दिन घर के चारों कोने में दीप जलाना चाहिए। वहीं नल के पास भी दीप जलाएं। रसोईं घर में भी दीप जलाना चाहिए। इससे मां अन्नपूर्णा प्रसन्न होती हैं और उनकी कृपा से अन्‍न में वृद्धि होती है।
ज्योतिषियों की माने तो 12 राशियों में कुछ राशि ऐसी होती है जो बहुत ही भाग्यशाली होती हैं। इन भाग्यशाली राशियों पर हमेशा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त रहता है। जिस कारण से इन राशि के जातकों के जीवन में न कभी धन की कमी रहती है और न ही मान-सम्मान की।
दिवाली के दिन सही समय पर पूजा करने अच्छा माना जाता है। इस साल 14 नवंबर को 1 बजकर 16 मिनट तक चतुर्दशी रहेगी और फिर अमावस्या लागू हो जाएगी। यही कारण है कि 14 नवंबर को ही लक्ष्मी पूजन किया जाएगा। शाम के 5 बजकर 40 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 15 मिनट का मुहूर्त सबसे ऊत्तम माना गया है। इस शुभ मुहूर्त के समय लक्ष्मी और गणेश पूजा की जा सकती है।

अन्य समाचार