खबर फाइल 3 का संशोधित : नवादा में महागठबंधन की बल्ले-बल्ले

- 4-1 के अंतर से महागठबंधन को बढ़त

- हिसुआ में कांग्रेस व गोविदपुर में राजद की जीत
- वारिसलीगंज में भाजपा की अरूणा देवी जीती
-नवादा व रजौली में राजद को निर्णायक बढ़त
-------------------
जासं, नवादा : जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों के वोटों की गिनती में दो के परिणाम सामने आए। दोनों महागठबंधन के पक्ष में गए। एक पर भाजपा को कामयाबी मिली। जबकि दो पर राजद निर्णायक बढ़त की ओर है। पहला परिणाम राजद के पक्ष में गया। 36 राउंड की गिनती के बाद राजद के मो. कामरान ने बड़ी जीत दर्ज की। 79 हजार से ज्यादा वोट लेकर उन्होंने जदयू की पूर्णिमा यादव को करीब 33 हजार वोटों के अंतर से हराया। हिसुआ में कांग्रेस की नीतू कुमारी को जीत मिली। उन्होंने भाजपा के अनिल सिंह को करीब 15 हजार के अंतर से हराया। नीतू कुमारी को करीब 94 हजार व भाजपा के अनिल सिंह को 79 हजार से ज्यादा वोट मिले।

वारिसलीगंज में 37 राउंड के वोटों की गिनती समाप्त हो गई है। वहां से भाजपा की अरूणा देवी निर्णायक बढ़त ले ली है। परिणाम का औपचारिक ऐलान नहीं हुआ है।
नवादा से राजद प्रत्याशी विभा देवी लगातार आगे चल रही हैं। 29 वें राउंड तक विभा देवी 16622 वोट से आगे थी। विभा को 56205 व जदयू के कौशल यादव को 26400 वोट मिले थे। निर्दलीय श्रवण कुमार 39583 वोट लाकर दूसरे स्थान पर चल रहे थे। यहां 37 राउंड की गिनती होनी है। रजौली से राजद के प्रकाश वीर भी लगातार आगे चल रहे हैं। 29वें राउंड तक राजद उम्मीदवार 57404 वोट लाकर भाजपा के कन्हैया कुमार से 10271 वोटों से आगे चल रहे थे। भाजपा के कन्हैया कुमार को 47133 मिले थे। यहां 35 राउंड की गिनती होनी है।
-------------------
पुख्ता सुरक्षा इंतजामों के बीच शुरू हुई मतगणना
इसके पूर्व जिले के दो मतगणना केंद्रों पर मंगलवार की सुबह पुख्ता सुरक्षा इंतजामों के बीच वोटों की गिनती शुरू हुई। नवादा जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों के वोटों की गिनती के लिए दो गणना केंद्र बनाए गए थे। टीचर्स ट्रेनिग कॉलेज परिसर के डायट भवन में गोविदपुर व हिसुआ विधानसभा के वोटों की गिनती शुरू हुई, वहीं केएलएस कॉलेज केंद्र पर वारिसलीगंज, नवादा और रजौली विधानसभा क्षेत्र के वोटों की गिनती की जा रही है।
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार