दबंगों ने वृद्ध को पीट किया अधमरा, भर्ती

शिवहर। तरियानी थाना क्षेत्र के जगदीशपुर बैरिया गांव में केले का पेड़ काटने का आरोप लगाते हुए दबंगों ने रघुपति सिंह नामक एक वृद्ध पर कातिलाना हमला कर दिया। दबंगों ने वृद्ध की बेरहमी से पिटाई कर अधमरा कर दिया। बेहोशी की अवस्था व खून से लथपथ वृद्ध को इलाज के लिए शिवहर शहर स्थित सरोजा सीताराम सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें रेफर कर दिया। इसके बाद स्वजनों द्वारा उन्हें शिवहर शहर स्थित नारायण अस्पताल नामक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां उनकी चिकित्सा जारी है। घटना की बाबत शिवहर पुलिस को दिए गए बयान में जख्मी ने गांव के ही अजय सिंह, अशोक सिंह, चंदन सिंह, चमन सिंह व अंकित सिंह को नामजद किया है। बताया है कि वह अपने दरवाजे पर निकौनी कर रहे थे। इसी बीच आरोपियों ने केला काटने का आरोप लगाते हुए गाली- गलौज किया। विरोध करने पर फरसे के प्रहार से जख्मी कर दिया। बीच- बचाव करने पहुंचे रघुपति सिंह के छोटे पुत्र मनीष शेखर कुमार की भी पिटाई कर दी। जबकि, दूसरे पुत्र पीताम्बर कुमार की पिटाई करते हुए उसके गले से सोना का हनुमानी और लॉकेट छीन लिया। शिवहर पुलिस ने बयान दर्ज कर तरियानी थाना को भेज दिया है। शराब के नशे में हंगामा करते पकड़ाया


पुरनहिया, संस : खैरापहाडी़ गांव से शराब पीकर हंगामा कर रहा एक युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दीपक कुमार झा नामक युवक को हंगामा करते उसके घर से गिरफ्तार किया। मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे न्यायिक
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार