छठ महापर्व को ले बाजार में खरीदारी को उमड़ी भीड़

औरंगाबाद। बुधवार को नहाय खाय के साथ वर्तियो द्वारा चार दिवसीय आस्था का महापर्व छठ प्रारंभ हो गया। दूसरे दिन गुरुवार को खरना है जहां दिनभर वर्ती उपवास रखकर सामने ने चूल्हे पर बिना बेले रोटी, चावल, गुड़ का खीर बनाती हैं जो प्रसाद के रूप में लोगों को खिलाया जाता है। शुक्रवार को छठ व्रत है जहां शाम को पीले वस्त्र धारण कर छठ मैया के प्रसाद स्वरूप नाना प्रकार के पकवान फल फूल के साथ सूप दउरा सजाकर वर्ती अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अ‌र्घ्य देते हैं, वही दूसरे दिन शनिवार की सुबह उदयीमान भगवान भास्कर को दूध से अ‌र्घ्य देकर वर्ती कई प्रकार की मन्नतें मांगते हैं। छठ महापर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए नगर पंचायत प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन संवेदनशील है। छठ महापर्व को लेकर बाजार में काफी चहल-पहल बढ़ गया है। वर्तियों के द्वारा छठ पूजा की सामग्री की खरीदारी की जा रही है। बढ़ती महंगाई का असर बाजार में दिख रहा है। व्रती सुप, दउरा व अन्य सामग्री की खरीदारी कर रहे हैं। नगर पंचायत के द्वारा छठ व्रत को लेकर स्थानीय थाना के निकट पुनपुन घाट पर भर्तियों के लिए घाट की साफ-सफाई कराई जा रही है। सेवा दल के कार्यकर्ता हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अपनी सेवा का योगदान करेंगे सेवादल कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रतिवर्ष निस्वार्थ भर्तियों के हर सुख सुविधा का ख्याल रखा जाता है। पंचायत अध्यक्ष आरती सिंह ने कहा कि भारतीयों के हर सुख सुविधा के लिए नगर पंचायत प्रशासन कटिबद्ध है। कहा कि लॉकडाउन का पालन करते हुए पर्व मनाना है। समाजसेवी रामानुज पांडेय ने कहा कि आपसी प्रेम भाईचारा व सब भाई के साथ मिल-जुलकर पर्व मनाना है। वहीं थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने कहा कि पुलिस प्रशासन की कड़ी निगरानी रहेगी।


डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार