कैमूर जिले में धान की कटनी ने पकड़ी रफ्तार, बधार हुए गुलजार

कैमूर। जिले के किसान इन दिनों धान की फसल की कटनी कराने में जोर शोर से लगे हुए हैं। जिले के प्रत्येक गांव के बधारों में धान की कटनी की गति काफी तेज हो गई है। मौसम में नमी होने के कारण सुबह से ही मजदूर व किसान अपने खेतों में खड़ी धान की फसल को कटवाने में लग जा रहे हैं। धान काट कर उसका बोझा बना कर मजदूर खलिहान में ला रहे हैं। कई किसान हार्वेस्टर से धान की फसल को कटवा रहे हैं। इसके चलते उनका धान सीधे उनके खलिहान में लाया जा रहा है। कहीं हार्वेस्टर से तो कहीं मजदूरों से कटनी का कार्य कराया जा रहा है। इसके चलते जिले के लगभग सभी गांवों के बधार इस समय गुलजार है। चारों तरफ किसान व मजदूर खेत में ही दिख रहे हैं।

कैमूर में नहर में ट्रैक्टर पलटने से मालिक की मौत यह भी पढ़ें
किसानों ने बताया कि धान की फसल कटनी के साथ रबी फसल की बोआई की भी तैयारी हो रही है। कहीं-कहीं रबी फसल की बोआई शुरू भी हो गई है। वहीं खेत से खलिहान में आने के बाद धान की दंवरी भी कराई जा रही है। इसके बाद उसका धान खलिहान में रखा जा रहा है। किसानों ने बताया कि धान का उत्पादन संतोषजनक हुआ है। बीते दिनों हुई हल्की बारिश से बहुत नुकसान नहीं हुआ है। इस बार मौसम के साथ देने से किसानों को बहुत फायदा हुआ है। इसके चलते धान की फसल अच्छी हुई है। लेकिन धान का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। किसान आनलाइन आवेदन कर रहे हैं। जब सरकारी स्तर पर धान की खरीदारी शुरू होगी तब किसान धान की बिक्री करेंगे तब तक बहुत देर हो जाएगी। किसानों को रबी फसल की बोआई के लिए भी राशि की जरूरत है। वहीं कई किसानों के यहां शादी विवाह का कार्यक्रम भी होना है। इसको लेकर भी किसानों को पैसों की जरूरत है। लेकिन बाजार में धान का मूल्य बहुत कम है। ऐसे में किसानों के सामने काफी संकट है।
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार