हत्याकांड का आरोपित राजेश सहनी गिरफ्तार, जेल

समस्तीपुर । विभूतिपुर थाना क्षेत्र के बेलसंडी डीह निवासी गांगो सहनी के पुत्र राजेश सहनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह हत्या से संबंधित एक मामले में प्राथमिकी अभियुक्त था। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह जानकारी थानाध्यक्ष कृष्णचंद्र भारती ने दी। बताया कि थाना कांड संख्या 113/18 में मृतक लखन सहनी उर्फ लखनी की हत्या मामले में उसकी पत्नी रामो देवी के बयान पर स्थानीय थाना में एक प्राथमिकी दर्ज हुई थी। जिसमें कहा गया था कि उसका पति विगत 1 मई 2018 की संध्या करीब 5 बजे ताड़ी पीने के लिए दुखी सहनी और राजेश सहनी के साथ तीनों बाइक सवार होकर गए थे। उसके पति के पास नोकिया कंपनी का मोबाइल और पास में चार हजार रुपये भी था। जाते वक्त घर में बना मीट भी अपने साथ में लेते गया था। रात्रि में अकेले पैदल अपने घर वापस आया और घर के बाहर चौकी पर सो गया। 2 मई की सुबह करीब 5 बजे उठा और दरवाजा के आगे घूम रहा था। इस क्रम में वे गिर गए और बेहोश हो गए। उसके बाद विरजु सहनी और रंजीत सहनी बाइक पर बिठाकर इलाज कराने भूतहा चौक चिकित्सक के पास ले गया। दूसरे बाइक से उसका पुत्र अमन कुमार सहनी भी वहां गया। चिकित्सक के पास पहुंचने से पहले पति की मृत्यु हो गई। दर्ज प्राथमिकी में उसने आशंका जताई थी कि दुखी सहनी और राजेश सहनी दोनों मिलकर उसके पति को ताड़ी पीने के क्रम में हीं कुछ जहरीला पदार्थ मिला दिया होगा। जिससे उसके पति की मौत हो गई।


डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार