कटनी में पुल से कार टकराने से कैमूर निवासी इंजीनियर की मौत

कैमूर। रामगढ़ थाना क्षेत्र के छेवरी गांव निवासी कंपनी के डायरेक्टर ज्ञान चंद्र 28 वर्ष की मौत कटनी में सड़क दुर्घटना में हो गई। घटना सोमवार की देर रात की बताई जाती है। जो छेवरी गांव के मुखलाल कुशवाहा के पुत्र बताए जाते हैं। यह होनहार युवक की भोपाल में अपनी खुद की कंपनी थी। जिसकी शादी यूपी के गाजीपुर जिले में होनी थी। 25 नवंबर बुधवार को तिलकोत्सव था। लेकिन खुदा को यह शादी मंजूर नहीं थी। तभी न तिलकोत्सव के दो दिन पहले घर में बजने वाली शहनाई की बजाए दुल्हे की अर्थी उठ गई। इस दर्दनाक ²श्य से छेवरी समेत इलाके में गम का माहौल है। छेवरी की सभी गलियां सुनी हो गई है। कोहराम व चीख पुकार से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। सूचना पर घर आने जाने वाले लोगों की आंख से आंसू नहीं थम रहा है। मातमपुर्सी में घर पहुंचने वाले लोग परिजनों को ढांढस बंधाने के जगह खुद ही आंसू गिराने लगते हैं। विधाता ने भी छेवरी में मांगलिक गीत की जगह लोगों को आंसुओं की धार बहाने को मजबूर कर दिया है। घर आंगन में हलवाई व मिठाई का कार्य ठप हो गया है। टेंट डेकोरेशन का सजावट भी बिखर गया है।


बता दें कि छेवरी गांव निवासी मुखलाल कुशवाहा राज मिस्त्री का कार्य नोएडा में वर्षों से करते हैं। अपने पुरुषार्थ के बदौलत दोनों पुत्र बड़ा ज्ञान चंद्र जो इंजीनियरिग की पढ़ाई भोपाल मध्यप्रदेश से पूरी कर वहां कंपनी खुद स्थापित कर लिया था। छोटा भाई दिनदयाल भी डिपलोमा कर नोएडा में ही नौकरी कर रहा था। दोनों सगे भाइयों की शादी एक साथ तय हुई थी। छोटा भाई अपने पिता के साथ शादी समारोह की तैयारी को लेकर कुछ दिन पहले गांव आ गया था। बड़ा भाई इंजीनियर ज्ञान चंद्र अपनी गाड़ी से भोपाल से गांव छेवरी आ रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित होकर गाड़ी कटनी में पुल से टकरा गई। जिससे उक्त युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। इस घटना से घर का पुरा तानाबाना ही छिन्न भिन्न हो गया है।
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार