Redmi Note 9 5G Series: 108MP कैमरे के साथ लॉन्च हुई अफोर्डेबल 5G स्मार्टफोन सीरीज

XIAOMI REDMI NOTE 9 5G AND NOTE 9 PRO 5G LAUNCHED WITH 108MP CAMERA KNOW PRICE FEATURES AND SPECIFICATIONS : REDMI NOTE 9 AND NOTE 9 PRO 5G LAUNCH: XIAOMI ने अपने अफोर्डेबल 5G स्मार्टफोन सीरीज को आज चीन में लॉन्च किया गया है। कंपनी ने अपने घरेलू बाजार में REDMI NOTE 9 5G सीरीज को पेश किया है। भारत समेत ग्लोबल बाजार में लॉन्च हुए REDMI NOTE 9 4G सीरीज के मुकाबले ये स्मार्टफोन सीरीज अलग डिजाइन के साथ आते हैं। कंपनी ने इस सीरीज में दो स्मार्टफोन्स REDMI NOTE 9 5G और REDMI NOTE 9 PRO 5G को लॉन्च किया है। दोनों ही डिवाइसेज एक जैसे डिजाइन के साथ आते हैं। फोन के बैक में क्वाड रियर कैमरा सेट-अप और पंच-होल डिस्प्ले कैमरा दिया गया है।

Redmi Note 9 Pro 5G कीमत
इस स्मार्टफोन सीरीज को आज से चीन में सेल के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। Redmi Note 9 Pro 5G तीन स्टोरेज ऑप्शन्स- 6GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 128GB और 8GB + 256GB में आता है। इसके बेस 6GB RAM मॉडल की कीमत CNY 1599 (लगभग 18,000 रुपये) है। फोन के 8GB RAM + 128GB वेरिएंट की कीमत CNY 1799 (लगभग 20,000 रुपये) जबकि 8GB RAM + 256GB वेरिएंट की कीमत CNY 1999 (लगभग 22,000 रुपये) है।
Redmi Note 9 Pro 5G फीचर्स
यह स्मार्टफोन 6.67 इंच के डिस्प्ले पैनल के साथ आता है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में LCD स्क्रीन दिया गया है। फोन Qualcomm Snapdragon 750G प्रोसेसर पर रन करता है। फोन को पावर देने के लिए 4,820mAh की बैटरी दी गई है। फोन Android 10 पर आधारित MIUI 12 पर रन करता है।
Redmi Note 9 Pro 5G कैमरा
Redmi Note 9 Pro 5G के कैमरे फीचर्स की बात करें तो ये क्वाड रियर कैमरा सेट-अप के साथ आता है। फोन में 108MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर, 2MP का डेप्थ और मैक्रो सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 16MP का कैमरा दिया गया है।
Redmi Note 9 5G कीमत
ये स्मार्टफोन भी तीन स्टोरेज ऑप्शन्स के साथ आता है। इसके बेस 6GB RAM + 128GB मॉडल की कीमत CNY 1299 (लगभग 14,500 रुपये) है। फोन के 8GB RAM + 128GB वेरिएंट की कीमत CNY 1499 (लगभग 16,500 रुपये) जबकि 8GB RAM + 256GB वेरिएंट की कीमत CNY 1699 (लगभग 18,500 रुपये) है।
5/5
Redmi Note 9 5G फीचर्स
यह स्मार्टफोन 6.53 इंच के डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 60Hz का स्टैंडर्ड रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया गया है। फोन MediaTek Dimensity 800U प्रोसेसर दिया गया है। इसके कैमरे फीचर्स की बात करें तो ये ट्रिपल रियर कैमरा सेट-अप के साथ आता है। इसमें 48MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP का अल्ट्रा वाइड और 2MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 13MP का कैमरा दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

अन्य समाचार