फिल्मों में इन 5 जोड़ियों ने कभी किया भाई बहन का रोल, तो कभी कपल बनकर किया रोमांस

बॉलीवुड इंडस्ट्री में फिल्मी सितारे हर तरह का रोल कर लेते हैं। लेकिन ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है कि किसी जोड़ी ने एक फिल्म में भाई बहन का किरदार निभाया तो अगली फिल्म में कपल बनकर रोमांस किया। इंडस्ट्री में ऐसी बहुत सारी जोड़ियां हैं लेकिन आज हम आपको केवल 5 मशहूर जोड़ियों के बारे में बताएंगे।1. शाहरुख खान-ऐश्वर्या राय

 बॉलीवुड इंडस्ट्री में आपने शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय को फिल्म जोश में भाई बहन के रूप में देखा होगा।। इस फिल्म के लिए पहले सलमान खान को ऐश्वर्या राय का भाई बनने का ऑफर मिला था। लेकिन सलमान कहां इस रोल को एक्सेप्ट करने वाले थे। वहीं शाहरुख और ऐश्वर्या ने फिल्म देवदास और मोहब्बतें में रोमांस भी किया है। यह भी पढ़ें:सरहद पार मिला बॉलीवुड की इन 5 अभिनेत्रियों को सच्चा प्यार
2. अक्षय कुमार-जूही चावला
 बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार माने जाने वाले अक्षय कुमार ने फिल्म मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी में जूही चावला के साथ रोमांस किया था। लेकिन साल 2001 में आई फिल्म एक रिश्ता में इन दोनों ने भाई-बहन का किरदार निभाया।3. करीना कपूर-तुषार कपूर
 बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन एक्टर तुषार कपूर ने फिल्म गोलमाल 2 में करीना कपूर के के भाई का रोल किया था। लेकिन इससे पहले मुझे कुछ कहना है और जीना सिर्फ तेरे लिए फिल्म में दोनों ने रोमांस भी किया था।4. जॉन अब्राहम-दीपिका पादुकोण
 बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण को आपने फिल्म देसी बॉयज में कपल के रूप में देखा होगा। लेकिन फिल्म रेस 2 में इन दोनों ने भाई बहन का किरदार निभाया था।5. रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा
 बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह को आपने फिल्म दिल धड़कने दो में प्रियंका चोपड़ा के भाई का किरदार करते हुए देखा होगा। तो वहीं इन्होंने फिल्म गुंडे में रोमांस करते हुए देखा होगा।
यह भी पढ़ें:सरहद पार मिला बॉलीवुड की इन 5 अभिनेत्रियों को सच्चा प्यार

अन्य समाचार