Redmi के Note 9 Pro 5G सहित तीन स्मार्टफोन्स लॉन्च, जानें इनकी कीमत और खासियत के बारे में

चाईनीज कंपनी Xiaomi के सब ब्रांड Redmi ने 3 नए स्मार्टफोन्स को लॉन्च कर दिया है। कंपनी के मुताबिक Redmi Note 9 4G, Redmi Note 9 5G और Redmi Note 9 Pro 5G स्मार्टफोन शामिल हैं। ये तीनों स्मार्टफोन्स फ़िलहाल चीन में लॉन्च किए गए हैं। Redmi Note 9 Pro 5G की क़ीमत 1,600 युआन से शुरू होती है, जबकि Redmi 9 4G की क़ीमत 1,300 युआन है। बात करें Redmi Note 9 Pro 5G स्मार्टफोन की तो इसमें 5G कनेक्टविटी के लिए 5G X52 मोडेम दिया गया है। फ़ोन का फ़्रंट और बैक Gorilla Glass 5 से प्रोटेक्टेड है। इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच की डिस्प्ले दी गई है, साथ ही इसमें Qualcomm Snapdragon 750G प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी का ये स्मार्टफ़ोन 120Hz रिफ़्रेश रेट को सपोर्ट करता है। Redmi Note 9 Pro 5G के बेस वेरिएंट में 6GB रैम के साथ 128GB की स्टोरेज दी गई है, जबकि टॉप मॉडल में 6GB रैम के साथ 256GB की स्टोरेज दी गई है। Redmi Note 9 Pro 5G में 4 रियर कैमरे दिए गए हैं। इसका प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल का है और दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का है, तीसरा 2 मेगापिक्सल का जबकि चौथा कैमरा भी 2 मेगापिक्सल का है। सेल्फ़ी के लिए इस स्मार्टफ़ोन में 16 मेगापिक्सल का फ़्रंट कैमरा दिया गया है. इस स्मार्टफ़ोन की बैटरी 4,820mAh की है और ये 33W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Redmi Note 9 5G फ़ीचर्स- स्पेसिफिकेशन्स
Redmi 9 5G की बात करें तो इस स्मार्टफ़ोन में MediaTek Dimensity 800U चिपसेट दिया गया है। कंपनी का दावा है कि ये Reddi Note 8 के मुक़ाबले दोगुना फ़ास्ट है और परफ़ॉर्मेंस बेहतर होगा। Redmi Note 9 5G में 6.53 इंच की फ़ुल एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले दी गई है। स्क्रीन Gorilla Glass 5 से प्रोटेक्टेड है। Redmi Note 9 5G में भी 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। सेल्फ़ी के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का लेंस है। बैटरी 5,000mAh की है और इसके साथ 18W फ़ास्ट चार्ज सपोर्ट है।
Redmi Note 9 4G
Redmi Note 9 4G में 6.53 इंच की एससीडी डिस्प्ले दी गई है। इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 662 प्रोसेसर है। इसमें 4GB रैम दिया गया है और 128GB की स्टोरेज दी गई है। इस फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस है। 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है और 8 मेगापिक्सल का सेल्फ़ी कैमरा दिया गया है। इसकी बैटरी 6,000mAh की है और इसके साथ 18W फ़ास्ट चार्ज सपोर्ट है।

अन्य समाचार