Redmi ने पहली स्मार्टवॉच को किया लॉन्च, जानें इसकी खासियत और कीमत के बारें में

Redmi कंपनी ने आखिरकार पहली बार स्मार्टवॉच को लॉन्च कर दिया है। पिछले काफी दिनों से कंपनी की स्मार्टवॉच को लॉन्च किये जाने की चर्चा हो रही थी कि कंपनी नई स्मार्टवॉच को डायल स्क्वॉयर शेप में लॉन्च कर सकती है। कंपनी ने इस स्मार्ट वॉच को Reddi Note 9 5G सीरीज़ के साथ ही लॉन्च किया है। Redmi को फिलहाल चीन में ही लॉन्च किया गया है। यहां इसकी कीमत 299 युआन रखी गई है। Redmi Smart का का डायल स्क्वॉयर शेप का है और इसमें कई तरह के फिटनेस फीचर्स भी दिए गए हैं। कंपनी ने Redmi में 1.4 इंच की डिस्प्ले दी है।

बता दें कि कंपनी ने इसमें कई तरह के प्री इंस्टॉल्ड फिटनेस मोड्स दिए गए हैं। इस वॉच में हार्ट रेट मॉनिटर भी दिया गया है। Redmi को Mi Fit ऐप के साथ कनेक्ट किया जा सकता है। इसमें 120 वॉच फेस का सपोर्ट भी दिया गया है, यानी आप अपने हिसाब से इसमें वॉच फेस सेट कर सकते हैं। Redmi के फीचर्स की बात करें तो इसमें 7 स्पोर्ट्स मोड्स दिए गए हैं। इनमें रनिंग, साइकलिंग और इनडोर स्विमिंग भी शामिल हैं। हालांकि इसमें ऑक्सिजन लेवल मॉनिटल नहीं दिया गया है और न ही इसमें ईसीजी जैसे फीचर्स हैं। Redmi 7 दिन का बैटरी बैकअप दे सकती है। कंपनी का दावा है कि अगर आप कम यूज करते हैं तो इससे आप 12 दिन तक का भी बैटरी बैकअप निकाल सकते हैं। इसकी बैटरी 230mAh की है और इसे 2 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है।

अन्य समाचार