ईरान के टॉप न्यूक्लियर साइंटिस्ट मोहसिन फखरीजादेह का मर्डर, ईरानी विशेषज्ञों ने बताया इजारइल-अमेरिका की साजिश

तेहरानः ईरान के टॉप न्यूक्लियर साइंटिस्ट मोहसिन फखरीजादेह का मर्डर हो गया है। मोहसिन फखरीजादेह ईरान के रक्षा विभाग के रिसर्च विभाग के हेड थे।

मोहसिन फखरीजादेह ईरान के शीर्ष वैज्ञानिक थे। ईरान के अंग्रेजी चैनल प्रेस टीवी के अनुसार तेहरान के पास इस घटना को अंजाम दिया गया। ईरान में कुछ साल पहले भी परमाणु वैज्ञानिक मुस्तफा अहमदी रोशन की हत्या की गई थी।
ईरान के परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम में अहम स्थान रखने वाले टॉप ईरानी परमाणु वैज्ञानिक मोहसिन फखरीजादेह की हत्या तेहरान के पूर्व में दामवंद में की गई है। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वैज्ञानिक को शुक्रवार, 27 नवंबर 2020 को दामवंद के अबार्ड क्षेत्र में मार दिया गया है।
Unofficial sources: Mohsen Fakhrizadeh, top Iranian scientist, assassinated near Tehran#Iran pic.twitter.com/VHe6mbOF9k
मोहसिन फखरीजादेह हुसैन विश्वविद्यालय में भौतिकी के प्रोफेसर थे, वह ईरानी रक्षा मंत्रालय और सशस्त्र बल रसद में एक सीनियर सांइटिस्ट थे। ईरान में पिछले 2 सालों में परमाणु वैज्ञानिक की मौत का ये छठा मामला है।
ईरान के कई नेताओं ने इस हत्या में अमेरिका का हाथ होने का भी दावा किया है। ईरानी मीडिया के अनुसार साल 2010 और 2012 के बीच इज़राइली शासन द्वारा चार ईरानी परमाणु वैज्ञानिकों की हत्या कर दी गई थी। ईरानी मीडिया का दावा है कि इजराइली एजेंटों द्वारा आतंक की गतिविधियों को अंजाम दिया गया था।
Unofficial sources: Iranian nuclear scientist assassinated near Tehran#Iran #Breaking #BreakingNews pic.twitter.com/E4TWf5a3cQ
मोहसिन फखरीजादेह की हत्या पर ईरान के रक्षा मंत्री ने प्रेस टीवी से कहा कि यह जिसने भी यह किया है उसे अमेरिका का समर्थन हासिल है।

अन्य समाचार