Bihar Politics: सुशील मोदी पर राबड़ी देवी ने भ्रष्‍टाचार के आरोप लगाए तो मोदी ने भी नसीहत की घुट्टी पिलाई

पटना, राज्य ब्यूरो । विधान परिषद में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी शुक्रवार ( 27 नवंबर) को भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी को जमकर बरसीं। राबड़ी भोजनावकाश के बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर वाद-विवाद में भाग ले रहीं थी। राबड़ी देवी एनडीए सरकार के भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था जमकर बरसीं। राजद सुप्रीमो लालू यादव को फंसाए जाने को लेकर सुशील मोदी करारा हमला बोला। एनडीए सरकार के भ्रष्टाचार गिनाते हुए कहा कि लोदीपुर में सुशील मोदी के 250 प्लाट और मॉल बन रहा है। इसपर सुशील मोदी ने भी उन्‍हें चुनौती दे डाली और जमकर नसीहत की घुट्टी पिलाई।

सुशील मोदी ने दी चुनौती
राबड़ी के आरोप पर सुशील मोदी ने चुनौती दी। कहा कि एक लोदीपुर में एक प्लॉट प्रमाण प्रस्तुत करें, तत्काल आपके नाम दान कर दूंगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी पर तंज कसते हुए राबड़ी ने कहा कि बिहार का सारा विकास नालंदा में हो रहा है।
लालू को फंसाने का आरोप लगाया
राबड़ी ने सुशील मोदी व नीतीश कुमार पर एक जुट होकर फंसाने का आरोप लगाया। कहा कि सबके सब मिलकर लालू को फंसाने में जुटे हैं। 1977 में चारा घोटाला हुआ था लेकिन साजिश के तहत सिर्फ लालू को फंसाया गया। इस बीच राबड़ी की जुबान फिसलने पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और भाजपा के सचेतक रजनीश कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट किया। आंकड़ों को दुरुस्त करने के सुझाव दिए।
विपक्ष जनादेश का सम्मान करें, एनडीए प्रत्याशी भी कई सीटों पर मामूली अंतर हारे : सुशील मोदी
सुशील मोदी ने भी लालू परिवार को घेरा
विधान परिषद में पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने विपक्ष को जमकर नसीहत की घुट्टी पिलाई। कहा कि विपक्ष को जनादेश का सम्मान करना चाहिए। जनादेश चोरी के आरोप पर कहा कि महागठबंधन ही नहीं, एनडीए के प्रत्याशी भी कई सीटों पर मामूली अंतर से हारे हैं।
सुशील मोदी भोजनावकाश के बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर वाद विवाद भाग ले रहे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राजनीति शुचिता और समर्पण पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि नीतीश कुमार ने राजनीति नैतिकता का आदर्श कायम किया है। भ्रष्टाचार के मामले में लालू परिवार पर करारा प्रहार किया। लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी को यादव रेलवे घोटाले का चार्जशीटेड बताते हुए कटाक्ष किया। कहा कि लालू, राबड़ी और तेजस्वी तीनों जमानत पर हैं। तेजस्वी और राबड़ी में नैतिकता है तो तत्काल नेता प्रतिपक्ष के पद इस्तीफा दें। शिक्षा मंत्री मेवालाल चौधरी से इस्तीफा लेकर नीतीश कुमार ने नजीर पेश किया। इसके बाद जदयू की रीना यादव और गुलाम गौस ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

अन्य समाचार