बंदरा में घर समेत एक लाख से अधिक की संपत्ति जली

प्रखंड की तेपरी पंचायत के केमानी टोला के वार्ड एक में गुरुवार देर रात आग लग गई। इसमें एक घर समेत उसमें रखे हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

गृहस्वामी सुरेंद्र पासवान ने बताया कि बीते देर रात करीब 12 बजे अचानक घर से आग की तेज लपटें उठने लगी। वे लोग बगल वाले दूसरे घर में सोए हुए थे। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को चपेट में ले लिया। इसमें अनाज, कपड़ा, बर्तन और दो हजार नकद जल गया। घटना में लगभग एक लाख से ज्यादा की संपत्ति का नुकसान हुआ है। घटना की जानकारी सीओ व हत्था ओपी को दी गई है। हल्का कर्मचारी ने घटना का जायजा लिया है।

अन्य समाचार