लालू व तेजस्वी यादव को बढ़ावा देना नीतीश की भूल: गिरिराज सिंह

विधानसभा में बीते शुक्रवार को सीएम नीतीश कुमार पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा लगाए गए आरोपों पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राजद सुप्रिमो लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को बढ़ावा देना सीएम नीतीश कुमार की बड़ी भूल रही है। यह सब उसी का दुष्परिणाम है। 

अपने गृह क्षेत्र में मौजूद गिरिराज सिंह ने कहा कि ये विधानसभा की राजनीति या आजतक की परिपाटी नहीं रही है। तेजस्वी यादव ने जिस घटिया शब्द का प्रयोग किया है, उस शब्द को कह भी नहीं सकते हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार द्वारा पूर्व के समय में राजद सुप्रिमो लालू प्रसाद यादव को विधानमंडल का नेता या फिर तेजस्वी यादव को उप मुख्यमंत्री बनाया जाना उनके लिए सबसे बड़ी भूल थी। ये भूल जो उन्होंने कि है, उसी का दुष्परिणाम है कि आज तेजस्वी यादव ऐसे घटिया शब्द का इस्तेमाल कर रहे हैं। नीतीश कुमार के व्यक्तिगत जीवन पर आरोप लगाया गया है, जिससे दूर-दूर तक कोई नाता नहीं रहा है। उनके पुत्र के विषय में ऐसा कहा गया, जो मैं बोल भी नहीं सकता। कोई सभ्य आदमी ऐसा आरोप सदन के पटल पर नहीं लगा सकता। यह लगता है कि राजनीति का क्षरण हुआ है। यह कहीं न कहीं समाज के लिए घातक है। 
जेल से सरकार बनाने की योजना केंद्रीय मंत्री ने राजद सुप्रिमो लालू प्रसाद यादव पर फोन कर भाजपा नेता को बरगलाने के आरोपों पर भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि लालू यादव हमेशा से ऐसा करते रहे हैं। जब वे सत्ता में थे, तब भी उनपर आरोप लगते रहे कि वे जेल से सत्ता चलाते थे। अभी वे जेल से सरकार बनाने की योजना में लगे हैं।

अन्य समाचार