पीएम किसान सम्मान निधि योजना में अवैध रूप से लाभ लेने वाले 903 किसानों से होगी राशि की वसूली

बेगूसराय। सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन का उल्लंघन कर कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने वाले लोगों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेना महंगा पड़ गया है। गाइड लाइन से अलग हटकर लाभ लेने वाले लाभुकों को अब प्राप्त की गई राशि सरकार के खाते में वापस करनी होगी। इसमें ऐसे लाभुक शामिल हैं, जो आयकर दाता भी हैं। बावजूद इसके जिले के 903 आयकरदाता किसानों ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले लिया। लंबे समय बाद जब सरकार के संज्ञान में यह मामला आया है, तो ऐसे सभी 903 आयकर दाता किसानों से राशि वसूली की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले को ले जिला कृषि पदाधिकारी ने ऐसे सभी किसानों की सूची संलग्न करते हुए सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी को भारत सरकार को राशि वापस करवाने का निर्देश दिया है। जारी आदेश में जिला कृषि पदाधिकारी ने सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी को राशि वापस कराते हुए 30 दिनों के अंदर अद्यतन रिपोर्ट उपलब्ध कराने को भी कहा है। जारी आदेश में जिला कृषि पदाधिकारी ने यह भी कहा है कि ऐसे सभी किसानों को उक्त योजना के तहत आगे भुगतान की जाने वाली राशि को स्वत: स्थगित कर दिया है। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के स्तर से एसएमएस कर खुद भी ऐसे किसानों को सूचित कर दिया गया है।


दो तरीके से वापस होगी राशि : उक्त मद में प्राप्त राशि को भारत सरकार को दो तरीके से वापस की जा सकती है। इसमें एक तरीका ऑफलाइन माध्यम या नेफ्ट तथा दूसरा तरीका ऑनलाइन माध्यम से भारत कोष में जमा करने का है। जारी पत्र में राशि वापसी की पूरी प्रक्रिया का जिक्र करते हुए जिला कृषि पदाधिकारी ने कहा है कि राशि वापस करने के बाद बैंक द्वारा किसानों को वापस की गई राशि का रिटर्न रिसिप्ट देना अनिवार्य होगा।
प्रखंड वार किसानों की संख्या इस प्रकार है -
प्रखंड का नाम किसानों की संख्या
बछवाड़ा : 60
बखरी : 16
बलिया : 60
बरौनी : 49
बेगूसराय : 111
भगवानपुर : 64
वीरपुर : 25
चेरिया बरियारपुर : 55
छौड़ाही : 15
डंडारी : 24
गढ़पुरा : 30
खोदावंदपुर : 15
मंसुरचक : 12
मटिहानी : 178
नावकोठी : 31
साहेबपुर कमाल : 30
शाम्हो अकहा कुरहा : 37
तेघड़ा : 91
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार