/ क्या आप इस विलन को जानते हैं अगर हां, तो आइए जानें इनके बारे में

बॉलीवुड फिल्म मेला 7 जनवरी 2000 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म का निर्देशन धर्मेश दर्शन द्वारा किया गया था। यह फिल्म अपने शानदार म्यूजिक के लिए भी जानी जाती है। जिसका श्रेय अनु मालिक को जाता है। इस फिल्म का स्क्रीनप्ले धर्मेश दर्शन और सुनील दर्शन द्वारा संचालित किया गया था। इस फिल्म में आमिर खान, ट्विंकल खन्ना, फैजल खान, टीनू वर्मा और जॉनी लीवर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। आज हम आपको इस फिल्म से जुड़ी 5 ऐसी मजेदार बातें बताएंगे जिनके बारे में शायद आप भी नहीं जानते होंगे। तो चलिए शुरू करते हैं।

1. इस फिल्म में टीनू वर्मा ने गुज्जर सिंह की भूमिका निभाई थी। टीनू वर्मा से पहले आदित्य पंचोली को इस भूमिका की पेशकश की गई थी। लेकिन किसी कारणवश उन्होंने इस फिल्म में काम नहीं किया।
2. इस फिल्म में ट्विंकल खन्ना ने रूपा की भूमिका निभाई थी। रूपा की भूमिका निभाने के लिए फिल्म निर्माता की पसंद करिश्मा कपूर भी थी। फिल्म निर्माता ने बाद में अपना इरादा बदल लिया और ट्विंकल खन्ना को रूपा का किरदार निभाने के लिए चुना।
3. जब फिल्म की शूटिंग शुरू हुई तो इस फिल्म का टाइटल मेला नहीं बल्कि जानवर था। जिसकी लीड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी थी।
4. बॉलीवुड फिल्म मेला मात्र 320 स्क्रीन पर रिलीज हुई थी। फिल्म का बजट 18 करोड़ रुपए था। इस फिल्म ने 1.27 करोड़ रुपए की ओपनिंग की थी। इस फिल्म ने इंडिया से 25.85 करोड़ तथा दुनिया भर से 29.11 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था।
इस फिल्म में आमिर खान के दोस्त की भूमिका फैजल खान ने निभाई थी। फैजल खान से पहले सलमान खान को आमिर खान के दोस्त की भूमिका के लिए चुना गया था।

अन्य समाचार