जिले में पुख्ता होंगी और सुरक्षा, मिले 48 प्रशिक्षु दारोगा

जागरण संवाददाता, सासाराम : रोहतास। आपराधिक घटनाओं का दंश झेल रहे रोहतास जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता किया जाएगा। इसको लेकर हाल ही में पुलिस अकादमी राजगीर से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके 48 नए पुलिस अधिकारियों की पोस्टिग जिले में व्यवहारिक प्रशिक्षण के लिए की गई है। जिन्हें शीघ्र ही जिले के विभिन्न थानो में तैनात किया जाएगा। सभी प्रशिक्षु पुलिस अधिकारी अवर निरीक्षक हैं। सबसे अहम बात तो यह है कि जितने प्रशिक्षु अवर निरीक्षक की पोस्टिग जिले में हुई है, उसमें पुरूष व महिला दोनों की संख्या बराबर है।

दस्तावेज सत्यापन में रोड़ा बना त्रूटिपूर्ण ऑनलाइन भू-अभिलेख यह भी पढ़ें
पुलिस मुख्यालय से इन अधिकारियों को शीघ्र ही आवंटित जिला में योगदान करने को कहा गया है। जिन प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक का पदस्थापन व्यवहारिक प्रशिक्षण के लिए किया गया है उसमें नुतन नलीन मनीषा कुमारी, नेहा कुमारी, कुमारी प्रियंका यादव, अनुपम कुमारी, सोनी कुमारी चौधरी, प्रिया कुमारी, सुकन्या कुमारी, प्राची कुमारी, राविया हुसना, सरिता शर्मा, माधुरी कुमारी, नीतु कुमारी, अनीता दास, सुगंधा प्रियदर्शिनी, वंदना कुमारी, दिव्या लता, कुमारी नेहा सिंहा, गुड़िया कुमारी, नेहा कुमारी, खुशी राज, प्रगति सिंहा, प्रियंका कुमारी, अजय कुमार, शिवकुमार मंडल, विकास कुमार सिंह, अंकुश कुमार मंडल, पंकज कुमार पासवान, जयराम शुक्ला, गुड्डु कुमार सरदार, संजय कुमार यादव, पंकज कुमार, नीरज कुमार राय, विजेंद्र राम, सुरेंद्र कुमार दास, विजय कुमार, कुंदन कुमार आचार्य, अनिल कुमार पासवान, प्रताप कुमार, भगीरथ कुमार, अमरनाथ कुमार, विट्टु लाल रंजन, धनंजय कुमार, मुकेश कुमार, राकेश कुमार व जितेंद्र कुमार शामिल हैं। जिले मे नए पुलिस पदाधिकारियों की पोस्टिंग से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी। वहीं पहली बार पदस्थापित होने वाले पुलिस अधिकारियों में भी खासा उत्साह देखा गया।
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार