नशे में बदमाश ने की गोलीबारी, वृद्ध की मौत

बेगूसराय। मंगलवार की शाम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पचंबा गांव में शराब के नशे में हंगामा कर रहे बदमाश ने विरोध करने पर गोलीबारी कर दी। गोलीबारी में पचंबा वार्ड 18 निवासी स्व. रामचरित्र सिंह के 60 वर्षीय पुत्र भूषण सिंह को एक गोली लग गई। घायलावस्था में इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

गोलीबारी व वृद्ध की गोली मारने के बाद जुटी ग्रामीणों की भीड़ ने एक बदमाश को दबोच लिया। इसकी सूचना मिलते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजबिदु प्रसाद व सिघौल ओपी अध्यक्ष मनीष कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और गोलीबारी में शामिल अपराधी सुरो सिंह के पुत्र रिशव कुमार उर्फ टाइगर को हथियार समेत गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में मृतक की पत्नी बेबी देवी के बयान पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस गिरफ्तार बदमाश से पूछताछ कर गोलीबारी के कारणों की पड़ताल में लगी है। इधर गोलीबारी के बाद से गांव में भय का माहौल है। थानाध्यक्ष राजबिदु प्रसाद ने बताया कि आरोपित आपराधिक चरित्र का है और कुछ माह पूर्व ही जेल से बाहर निकला है। आपसी रंजिश में बदमाशों ने पैक्स अध्यक्ष को मारी गोली

बछवाड़ा : गोधना पंचायत में मंगलवार की संध्या आपसी रंजिश में बदमाशों ने गोधना पंचायत के पैक्स अध्यक्ष सोनू कुमार को गोली मारकर जख्मी कर दिया। आननफानन में उसे इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले जाया गया है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार सोनू कुमार गांव में ही एक परिवार में श्राद्ध कर्म के भोज खाने गया था। भोज खाने के क्रम में पूर्व से घात लगाए बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिग शुरू कर दी। पैक्स अध्यक्ष के पेट व बांह में गोली लगने की बातें बताई जा रही है। घटना के पश्चात घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए चिताजनक स्थिति में बेगूसराय ले गए हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की गहराई से जांच पड़ताल की जा रही है।

डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार