गायन व पेंटिग में हिस्सा लेने वाले दिव्यांग बच्चे सम्मानित

मोतिहारी। जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने सामाजिक सुरक्षा के अधिकारी, दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने दीप प्रज्वलित कर अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस का शुभारंभ बुनियाद केंद्र में किया। डीएम ने बुनियाद केंद्र में गायन और पेंटिग प्रतियोगिता में भाग लेने वाले दिव्यांग छात्र-छात्राओं एवं बच्चों को मेडल मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया और उनका उत्साह बढ़ाया। उक्त अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ओलंपिक में भी दिव्यांग लोगों ने मेडल, पुरस्कार पाए हैं और कई खेलों में सफलता मिली है। दिव्यांग होने से कठिनाई तो होती है, लेकिन भगवान उन्हें तेजस्वी और प्रतिभावान बनाते हैं। जिसके बल पर वे सभी क्षेत्रों में सफलता पा रहे हैं। उन्होंने अपने रूम पार्टनर का जिक्र करते हुए कहा राजेश मेरा साथी था। वह सूरदास था। लेकिन उसके सुनने की शक्ति इतनी तीव्र थी कि वह सुनकर ही सभी बातों को याद रखता था। जिलाधिकारी ने कहा दिव्यांग लोगों ने भी भारतीय प्रशासनिक सेवा एवं अन्य सेवाओं में सफलता पाई है और अच्छे अच्छे पदों पर पदस्थापित हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि आप लोग भी उसी प्रकार मेहनत करें और सफलता को प्राप्त करें। जिलाधिकारी ने अभियंता की डिग्री पाए हुए एवं मैट्रिक पास एवं मैट्रिक में पढ़ने वाले दिव्यांग छात्र को शाल ओढ़ाकर मोमेंटो देकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने बुनियाद केंद्र की व्यवस्था का मुआयना किया और इसे और चुस्त-दुरुस्त बनाने का निर्देश सामाजिक सुरक्षा के अधिकारी को दिया। उक्त अवसर पर बड़ी संख्या में दिव्यांग छात्र-छात्राओं के अभिभावक जिला सामाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक श्रम अधीक्षक, अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा के विशेष कार्य पदाधिकारी समेत बुनियाद केंद्र के अन्य पदाधिकारी कर्मी मौजूद थे।


इनसेट जीविका ने दिव्यांगों के सौ से अधिक समूहों का किया गठन
जासं, मोतिहारी : दिव्यांग दिवस के मौके पर जीविका ने जिले के विभिन्न प्रखंडों में सौ से अधिक समूहों का गठन किया गया। इस समूह में रिवॉल्विग फंड राशि का वितरण किया जाएगा। इन्हें आजीविका से जोड़कर उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की दिशा में प्रयास किा जा रहा है। इसकी जानकारी देते हुए जीविका के जिला प्रबंधक वरुण कुमार ने कहा कि इस क्रम में छूटे हुए दिव्यांगजनों को चिन्हित करने की दिशा में सूक्ष्म नियोजन का कार्य भी किया जा रहा है। चिन्हित परिवारों को दिव्यांगजन समूहों से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। मोतिहारी सदर प्रखंड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रखंड परियोजना प्रबंधन संतोष कुमार वर्मा समेत जीविका के सदस्य मौजूद थे।
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार