बाइक की ठोकर से युवक की मौत

सीतामढ़ी। घने कोहरा के कारण शुक्रवार की देर शाम योगवाना पेट्रोल पंप के समीप एनएच-77 पर बाइक की ठोकर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के कोआरी गांव निवासी चुल्हाई चौधरी के पुत्र विपिन चौधरी (45) के रूप में की गई। थानाध्यक्ष पंकज कुमार से मिली जानकारी के अनुसार एक अज्ञात बाइक सवार काफी तेज गती से बाइक चला रहा था। इस दौरान योगवाना पेट्रोल पंप के समीप योगवाना से कोआरी अपने घर लौट रहे विपिन कुमार को ठोकर मार दी। इस घटना में अज्ञात बाइक सवार भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। चौकीदार पप्पु कुमार ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सदर अस्पताल भेज दिया गया। जहां इलाज के दौरान विपीन कुमार की मौत हो गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त लाल रंग की स्पो‌र्ट्स बाइक बीआर-30, बी-9859 जब्त कर ली है। बाइक चालक की स्थिति भी गंभीर बतायी गई है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि मृतक की मां विदेहिया देवी के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। रिश्तेदार के घर आए अधेड़ पुल से नीचे गिरे, मौत


रीगा। थाना क्षेत्र की अन्हारी पंचायत अंतर्गत लक्ष्मीपुर पुल से गिरकर एक अधेड़ की मौत शुक्रवार की देररात हो गई। भोरहा गांव निवासी शत्रुघ्न महतो नरसामा गांव अपने रिश्तेदार के घर आए हुए थे। रात्रि में साइकिल से लौट रहे थे। इसी दौरान बिना रेलिग के पुल के नीचे गिर पड़े। सिर में अधिक चोट लगने के कारण बेहोश हो गए। सुबह में राहगीरों ने उन्हें मरणासन्न पड़ा हुआ देखा। अगल-बगल के लोगों के पहुंचने के बाद स्वजन को सूचना दी गई। थानाध्यक्ष सुभाष मुखिया भी घटनास्थल पर पहुंचे। उनकी मौत हो चुकी थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलते ही स्वजन में चित्कार मच गया।
तालाब में डूबने से बुजुर्ग की मौत
चोरौत। थाना क्षेत्र के ब्रह्मस्थान के समीप तालाब से एक बुजुर्ग का शव मिला। सूचना पर घटना स्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष रामविनय पासवान ने स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को तालाब से बाहर निकाला गया। शव बुरी तरह सड़ गल गया था। जिसके कारण दुर्गंध दे रहा था । शव की पहचान चोरौत उत्तरी पंचायत के वार्ड तीन निवासी स्व. रास बिहारी मंडल के पुत्र 65 वर्षीय विजय मंडल के रूप में की गई। थानाध्यक्ष रामविनय पासवान ने बताया कि मृतक के स्वजन ने आवेदन दिया है कि मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त था। जिसके कारण दो-चार दिन घर से बाहर रहता था। फिर वह वापस घर आ जाता था। पिछले चार दिनों से बाहर था। स्वजनों द्वारा पोस्टमार्टम कराने से इनकार करने के कारण कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को सौंप दिया गया।
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार