प्रेम-विवाह की नाराजगी में हुआ महेश का कत्ल!

दरभंगा। फेकला ओपी क्षेत्र के गोरघट्टा गांव में गोली मारकर महेश यादव की हुई हत्या के पीछे नाला विवाद और प्रेम-प्रसंग में हुई शादी को लेकर चल रहा विवाद मुख्य कारण बताया गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक लेकर दोनों पक्षों के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था। कुछ महीने पहले दोनों पक्षों में जमकर रोड़ेबाजी और बमबारी की घटना हुई थी। घटना में कई लोग जख्मी हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की थी। इसी बीच दोनों पक्षों के बीच प्रेम-प्रसंग की घटना विवाद को और बढ़ा दिया। एक पक्ष की लड़की और दूसरे पक्ष का युवक प्रेम-प्रसंग में शादी करने के लिए घर से फरार हो गए। इस मामले में लड़की के स्वजनों ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने लड़की को बरामद कर कोर्ट में प्रस्तुत किया। जहां लड़की स्वयं के बालिग होने की बात कही और प्रेमी पति के साथ रहने की बात कही। इसके बाद से लड़का और लड़की पति-पत्नी के रूप में गांव में ही रहने लगे। इसको लेकर दोनों पक्षों में हमेशा तनातनी चल रही थी।

नशेड़ी ने महिलाओं के साथ किया दु‌र्व्यवहार, नग्न होकर किया हंगामा यह भी पढ़ें
व्यवसायी के स्वजनों का आरोप है कि नाला विवाद और प्रेस-प्रसंग में हुई शादी को लेकर ही प्रेमी युवक के चचेरे भाई महेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बहरहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए तकनीकी सेल को भी लगाया गया है। घटना में प्रयुक्त बाइक को बरामद करने के लिए छापेमारी की जा रही है। हालांकि, घटना को लेकर फिलहाल गांव में तनाव की स्थिति है। बता दें कि महेश यादव गंज चौक पर जेनरल स्टोर की दुकान चलाता था। रविवार की रात वह दुकान बंदकर अपने घर ज रहा था। घर पहुंचने से पहले से बाइक सवार बदमाशों ने उसे गोली मारकर हत्या कर दी। महेश को मात्र एक पुत्र है। इधर, पोस्टमार्टम के बाद घर पर शव पहुंचते ही स्वजन दहाड़ मारकर रोने लगे। वहीं पकड़े गए आरोपित ललन यादव ने बताया कि वह घटना के समय लहेरियासराय में था। दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा है इस बात को उसने माना है। लेकिन, उक्त विवाद को लेकर हत्या करने की बात से इन्कार कर दिया। कहा- आपराधिक घटना है। लूट के दौरान उसकी हत्या की गई है। पुलिस इसकी जांच करे सब साफ हो जाएगा।
-------------------
घटनास्थल से कुछ दूरी पर हो रही थी शादी
स्थानीय लोगों ने बताया कि घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर शादी हो रही थी। जहां बाजा बज रहा था। इस कारण से कोई भी गोली चलने की आवाज नहीं सुन पाया। हालांकि, गोली लगने के बाद बीच सड़क पर महेश को तड़पते हुए कुछ राहगीरों ने देखा। सड़क पर खून देखकर लोगों ने शोर किया। इसके बाद काफी संख्या में लोग जुट गए। अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, उसने दम तोड़ दिया।
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार