बिचौलियों व भ्रष्टाचारी व्यवस्था को समाप्त करेगा कृषि संशोधन बिल : उप मुख्यमंत्री

मोतिहारी। बिचौलियों एवं भ्रष्ट्राचारी व्यवस्था को समाप्त करने के लिए केंद्र सरकार ने नए कृषि संशोधन नियमावली को पारित किया है। इस योजना के तहत किसानों की आय दोगुनी होगी। एमएसपी योजना में किसानों को विशेष अधिकार दिया गया है। उक्त बातें डिप्सी सीएम रेणु देवी ने शुक्रवार को ढाका प्रखंड के फुलवरिया गांव में विधायक पवन जायसवाल के आवास पर आयोजित किसान चौपाल को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि विपक्ष मुद्दा विहीन हो गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सबसे पहला कदम उठाया और किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रतिवर्ष पंजीकृत किसानों को 6 हजार रुपये सीधा खाता में देने का काम किया है। इसका लाभ सीधा किसानों को मिल रहा है। विपक्षी पर प्रहार करते हुए कहा कि इससे पहले कि सरकार कहां थी किसानों के लिए कौन सी योजना बनाई। सरकार द्वारा किसानों के उत्पादित फसल के अच्छे मूल्य के लिए दर निर्धारित किया है, जिसके तहत किसान एफसीआई, व्यापार मंडल या अन्य एजेंसी के माध्यम से अपने उत्पादित फसल को बेच रहे हैं। आकड़ों की चर्चा करते हुए कि 45 लाख टन की खरीदारी अबतक हुआ है। राज्य कि किसानों को धन्यवाद देते हुए कहा कि विपक्ष के इशारे पर अन्य राज्यों के भ्रष्ट्राचारी व बिचैलियों जिनकी अवैध कमाई चलता था एमएसपी योजना लागू होने के साथ उनकी दुकान बंद हो गई है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना के तहत किसान अपने भूमि को लीज पर दे सकते हैं। अपनी मर्जी के अनुसार कॅन्ट्रैक्ट भुमि पर फसल का उत्पादन कर सकते हैं। नए नियम के तहत किसान की मर्जी के अनुसार अनुबंधकर्ता खेती करेंगे। कोई भी अनुबंधकर्ता किसान की भूमि पर कंपनी या पक्का निर्माण नहीं कर सकते हैं। यह अनुबंध अस्थायी है और इसका मूल मालिक किसान ही है। कार्यकर्ताओं से अपील किया कि हर चौक-चौराहों पर चौपाल का आयोजन कर किसानों को नए कृषि बिल की जानकारी देकर सबल बनाने का काम करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आपके बदौलत राज्य में सरकार बनी है। आप जनता की पहरेदारी किजिए। डिप्टी सीएम ने कहा कि पिछले वर्ष 8 जिलों में कृषि आपदा प्रभावित हुआ था। इस बार 38 जिला को प्रभावित किया गया है। जहां के किसान ऑनलाइन आवेदन कर फसल क्षति पूर्ति का दावा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में किसानों ने काफी मेहनत किया, जिसके कारण अच्छी फसल उत्पादित हुइा। चिरैया विधायक लालबाबू गुप्ता ने कहा कि देश के पीएम मोदी को किसानों की चिता है। बिचौलिया लोग किसान बनकर विपक्ष के इशारे पर आंदोलन कर किसानों को गुमराह करना चाह रहे हैं। ढाका विधायक पवन जायसवाल ने कहा कि पांच साल में ढाका क्षेत्र के नहरों की खुदाई नहीं हुई। कागजों पर कार्य को पूरा कर लिया गया। जनता ने मुझे जनादेश दिया है उसका सम्मान करते हुए सदन में वकालत करने का काम करूंगा और विकास की गति को धरातल पर शत प्रतिशत पूरा करने का काम करेंगे। कार्यक्रम को प्रेमशंकर पासवान, अजय शर्मा, राजमंगल पटेल, राजू मिश्रा, मंगल कुशवाहा, प्रभुनारायण, अमीरीलाल ठाकुर, बालेश्वर झा, अशोक सिंह चैहान, वशी अख्तर, चंचल ठाकुर, नेहाल अख्तर, बबलू चैधरी, जिला पार्षद रामबाबू गुप्ता, दिलीप सरार्फ, किरण देवी, सीमा जायसवाल, जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी सहित एनडीएस गठबंधन के कई वक्ताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अम्बिका सिंह एवं संचालन मुन्ना कुमार शाही ने की। चौपाल कार्यक्रम में सम्मानित हुए किसान


ढाका विधायक पवन जायसवाल के विधानसभा चुनाव में कड़ी मेहनत कर मतदान कराने में अबल रहे मतदान केन्द्र के कार्यकर्ता एवं प्रत्येक पंचायत से बेहतर फसल उत्पादन करने वाले ढाका एवं घोडासहन प्रखंड के किसानों को डिप्टी सीएम रेणु देवी के द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार