सर्द रात में जरूरतमंदों की जिदगी में आई गर्माहट

शिवहर । तापमान में लगातार जारी गिरावट और सर्दी के बढ़ते सितम के बीच डीएम अवनीश कुमार सिंह शनिवार की रात शहर व आसपास की व्यवस्था का जायजा लेने तथा जरूरतमंदों का दर्द बांटने निकले। इस दौरान डीएम ने शहर के सिनेमा हाल रोड समेत आसपास के घरों में पहुंच कर लोगों से मुलाकात की। साथ ही ठंठ से ठिठुरते लोगों के बीच कंबल बांटे। इस दौरान डीएम ने दर्जनों घरों में पहुंच कर लोगों की परेशानी भी सुनी। सर्द रात में डीएम के हाथ कंबल पाकर लोग गदगद दिखे। वहीं उनकी जिदगी में गर्माहट आई। इनमें कुछ ऐसे भी लोग थे जो ठंड से बेहाल थे। इनके लिए डीएम किसी मसीहा से कम नहीं लग रहे थे। कंबल पाकर महिला और वृद्धों ने डीएम के प्रति आभार जताया। साथ ही दिल से आर्शीवाद भी दिया। इधर, डीएम ने शहर के विभिन्न इलाकों का दौरा कर ठंड के मद्देनजर की गई अलाव की प्रशासनिक व्यवस्था का जायजा लिया। डीएम ने सभी सीओ व नगर पंचायत के ईओ को सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था का निर्देश दिया। वाहन चेकिग अभियान में दर्जनों वाहन जब्त


पिपराही : एसपी के निर्देश पर शनिवार को अपराधियों व शराब तस्करों की गिरफ्तारी के लिए पिपराही पुलिस ने पिपराही मुख्य बांध पर सघन वाहन तलाशी अभियान चलाया। थानाध्यक्ष अवधेश कुमार के निर्देश पर पीएसआई आशीष कुमार ने सशस्त्र बल के साथ चलाए गए इस अभियान के दौरान सभी प्रकार के वाहन की जांच की। वहीं हेलमेट, वाहन के कागजात आदि की भी जांच की। इस दौरान नियम तोड़ने वालों से जुर्माना भी वसूला गया।
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार