प्रशिक्षण में आशा को दी गई पोर्टल की जानकारी

शिवहर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिपराही में प्रशिक्षण का आयोजन कर आशा को आश्विन पोर्टल की जानकारी दी गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रमाशंकर साह ने सभी आशा को सरकार की नई व्यवस्था के तहत आश्विन पोर्टल पर डेटा अपलोड करने की जानकारी दी। कहा कि, जो आशा कार्य करेगी हर रोज तथा माह के अंत में एक बार पोर्टल पर कार्य का डिटेल डालेगी। जिससे उनका पेमेंट ऑनलाइन उनके खाते में आ जाएगा। कहा कि अब आशा को अपने पेमेंट के लिए ज्यादा दिन न इंतजार नहीं करना पड़ेगा। जबकि, ट्रेनर पिटू कुमार ने प्रशिक्षण में उपस्थित आशा को आवश्यक जानकारी दी। मौके पर अस्पताल प्रबंधक ठाकुर विवेक सिंह, नवीन कुमार सिंह, अमरेंद्र कुमार सिंह व सुनीता झा समेत सभी आशा मौजूद रही। बताते चलें कि सरकार ने आशा कार्यकर्ताओं के प्रोत्साहन राशि के भुगतान के लिए ई-अश्विन पोर्टल का शुभारंभ किया है। इसके माध्यम से राज्य स्तर से ही आशा के प्रोत्साहन राशि का भुगतान उनके बैंक खाते में किया जाएगा। इससे आशा को ससमय प्रोत्साहन राशि का भुगतान हो सकेगा। वहीं प्रोत्साहन राशि के लिए पीएचसी कार्यालयों का चक्कर लगाने से निजात मिऐगी। इसके लिए सभी आशा को अपने कार्यों से संबंधित ब्योरा ई-अश्विन पोर्टल पर अपलोड करना होगा। सिविल सर्जन डॉ. आरपी सिंह ने कहा कि ई-अश्विन पोर्टल के माध्यम से आशा को प्रोत्साहन राशि के भुगतान के लिए सभी आशा कार्यकर्ता, एएनएम, आशा फैसिलिटेटर व बीसीएम को जरूरी प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है। पोर्टल के माध्यम से भुगतान के लिए समय सीमा का निर्धारण किया गया है। ताकि प्रोत्साहन राशि के भुगतान में पूरी पारदर्शिता बरती जा सके। उन्होंने बताया कि इसके लिए सभी पीएचसी स्तर पर प्रशिक्षण का आयोजन कर पोर्टल की जानकारी और पोटेल पर डेटा अपलोड करने की जानकारी दी जा रही है।


डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार