पराली नहीं जलाने की अपील



खगड़िया। मधुपुर में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल को संबोधित करते हुए सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि जैविक खेती को प्रोत्साहित करें। रसायनिक खेती कृषि के लिए नुकसानदायक है। जैविक खेती से खेतों का और मानव का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किरण देव यादव ने कहा कि खेतों में पराली नहीं जलाएं। इससे मिट्टी की उर्वरा शक्ति समाप्त होती है। कृषि अवशेष को खेतों में ही सड़ा, गला, पचा दें। वह खाद बन जाएगा। इस मौके पर कृषि समन्वयक नवीन कुमार ने उन्नत खेती की जानकारी दी।
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार