31 दिसंबर तक विद्यालयों में मनाया जाएगा फिट इंडिया स्कूल वीक

संवाद सहयोगी, किशनगंज : स्कूल में अध्ययनरत छात्रों को शारीरिक और मानसिक रुप से स्वस्थ बनाना जरूरी है। जिससे कि स्कूली बच्चों का चहुंमुखी विकास हो सके। इसके लिए स्कूलों को अनिवार्य रूप से फिट इंडिया स्कूल वीक मनाना अनिवार्य है। यह जानकारी बीईओ धर्मेन्द्र कुमार ने दी।

खगड़ा स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र में सोमवार को जिला कॉर्डिनेटर की बैठक में बीईओ ने कहा कि प्राथमिक, माध्यमिक, हाई स्कूल और प्लस टू स्कूलों में फिट इंडिया स्कूल वीक मनाए जा रहे हैं। इसके लिए 31 दिसंबर तक का समय दिया गया है। कई स्कूलों के प्रधानाध्यापक और शारीरिक शिक्षकों ने अपने स्कूल का रजिस्ट्रेशन फिट इंडिया के वेबसाइट पर करवा लिए हैं। लेकिन जिस स्कूल का रजिस्ट्रेशन अभी तक नही हो पाया है। ऐसे स्कूल रजिस्ट्रेशन करवाने के साथ फिट इंडिया वीक अवश्य मनाएं। इससे संबंधित गतिविधि और फोटो फिट इंडिया के वेबसाइट पर अपलोड करना है।

फिट इंडिया के संभाग प्रभारी केशव कुमार ने कहा कि छात्र-छात्राओं और अभिभावक को फिट इंडिया स्कूल वीक में शामिल करना है। इसके अंतर्गत सात दिन स्कूल में 30 मिनट से लेकर 60 मिनट तक का कार्यक्रम करवाएं। इनमें फिजिकल फिटनेस, दौड़, पेटिग, वाद विवाद कार्यक्रम, भाषण प्रतियोगिता सहित कई अन्य कार्यक्रम शामिल हैं। 31 दिसंबर तक सभी स्कूलों में फिट इंडिया स्कूल वीक कार्यक्रम हर हाल में संपन्न करना है। जिस स्कूल में फिट इंडिया कार्यक्रम निर्धारित समय के अंदर नही होगा। उन स्कूलों के प्रधानाध्यापक और शारीरिक शिक्षकों पर विभागीय कार्रवाई भी किए जा सकते हैं। इस दौरान मुख्य रूप से अबु रेहान, मु. इकबाल हुसैन, अतहर हसन, जमील अहमद, मु. अमीन अख्तर, नागेन्द्र कुमार और मु. आदिल आदि मौजूद रहे।
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार