किसानों के लिए हितकर नया कृषि कानून : डॉ. संजय

मोतिहारी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह स्थानीय सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि किसानों के हित में नया कृषि बिल लाया गया है। यह हर तरह से किसानों के लिए लाभदायक है। किसानों की आय दोगुनी करने के लिए पीएम मोदी द्वारा तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। विपक्ष अब किसानों का सहारा लेकर आम लोगों को गुमराह करने में लगा है। मगर जनता सच्चाई को अच्छी तरह समझ रही है। प्रदेश अध्यक्ष शुक्रवार को सुगौली चीनी मिल के प्रांगण में आयोजित किसान सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कृषि बिल को लेकर पंजाब को छोड़कर देश के किसी भी हिस्से में आपत्ति या आंदोलन नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिले में एक माध्यमिक विद्यालय में कृषि की पढ़ाई की जाएगी। इस क्रम में उन्होंने विशुनपुरवा जानेवाले पथ में व्यवसायी रामगोपाल खंडेलवाल के आवास के समीप भाजपा प्रखंड कार्यालय का उद्घाटन भी किया। मौके पर विधान पार्षद बबलू गुप्ता, पूर्व मंत्री रामचंद्र सहनी, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र मिश्र, जिलाध्यक्ष वरुण सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद शंकर सिंह, जिला महामंत्री प्रदीप सर्राफ, रामगोपाल खंडेलवाल, नपं के उप मुख्य पार्षद श्याम शर्मा, जिला मंत्री विकास शर्मा, नगर अध्यक्ष अंकुर चौधरी, विपीन सिंह, मुखिया प्रभाकर मिश्र, ललित सहनी, बुच्चुन तिवारी, संपत साह, उदय राय, मनोज सहनी, जितेंद्र सिंह, संजय संजू, योगी पुरी, गंगा राम, नईम खान, दुर्गा प्रसाद, संजय पांडेय, अशोक सोनी, राजेंद्र प्रसाद, मुरारी पांडेय, राजेन्द्र यादव, महेश मिश्र, अशोक झा, तप्पू झा, अनिरुद्ध सिंह, नारायण प्रसाद, शंभू प्रसाद आदि मौजूद थे। वहीं प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित किसान भवन में आयोजित चौपाल में शुक्रवार को पीएम किसान सम्मान निधि के हस्तांतरण का शुभारंभ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने किया। चौपाल में किसानों को प्रधानमंत्री का लाइव भाषण सुनाने के लिए मेगा स्क्रीन का इंतजाम किया गया था। मौके पर विधान पार्षद बबलू गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद शंकर सिंह, जिला महामंत्री प्रदीप सर्राफ, बीएओ सिधेश्वर राय, कृषि समन्वयक राजेश कुमार, नईम खान, गंगा राम, संजय पांडेय, उमेश कुमार आदि मौजूद थे।


डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार