24 लाख गायत्री महामंत्र जाप के साथ पांच दिवसीय महायज्ञ संपन्न

संवाद सहयोगी, किशनगंज : राष्ट्रीय सेवा से बढ़कर अन्य कोई भी सेवा नहीं है। इसके अंतर्गत मानव सेवा का का स्थान सबसे उपर है। इसी उद्देश्य से विश्व गायत्री परिवार द्वारा रचानात्मक, बौद्धिक, आध्यात्मिक, नैतिक एवं सांस्कृतिक उत्थान के लिए गायत्री महामंत्र के साथ महायज्ञ कराए जाते रहते हैं। इस क्रम में शुक्रवार को शहरी क्षेत्र के तेघरिया स्थित गायत्री मंदिर परिसर में चल रहे पांच दिवसीय गायत्री महामंत्र और महायज्ञ का समापन हुआ। समापन से पूर्व प्रज्ञा पुत्र श्यामानंद झा ने कहा कि वर्ष 2020 कोरेाना संकट के साए में बीतने जा रहा है।

फीता काट अध्यक्ष ने शुरू किया जिला लींग टूर्नामेंट यह भी पढ़ें
उन्होंने कहा कि विश्व के सभी देश कोरोना वायरस के संक्रमण से ग्रसित हैं। इसा समय लोगों के मन, मस्तिष्क और शरीर में शक्तिशाली उर्जा के संचार की जरुरत है। इस वजह से गायत्री परिवार द्वारा आघ्यात्मिक विज्ञान के अनुसार गायत्री महामंत्र और महायज्ञ अनुष्ठान चलाए जा रहे हैं। इस समय कोराना संक्रमण के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। इस वायरस के संक्रमण से इंसान की रक्षा के लिए विश्व के वैज्ञानिक दवा की खोल करने में लगे हैं। वहीं आध्यात्मिक आस्था के तहत धार्मिक स्थलों में कोरोना संक्रमण से बचाव और विश्व शांति के लिए 24 लाख गायत्री महामंत्र का अनुष्ठान पांच दिनों में पूरा किया गया। इसके उपरांत महायज्ञ भी संपन्न कराए गए। इसके लिए गायत्री परिवार के सदस्यों द्वारा प्रात: कालीन हवन यज्ञ के साथ ध्यान साधना भी किया गया। गायत्री जाप में इतनी शक्ति है कि इस महामंत्र के जाप से बह्नमांड में फैली नकारात्मक शक्तियों का स्वयं ही नाश हो जाता है। महायज्ञ की अग्नि से संपूर्ण वातावरण शुद्ध हो जाते हैं। महायज्ञ के अंत में मंदिर परिसर को एक हजार एक दीया से सजाया गया। इस दौरान मुख्य रुप से जिला संयोजक राकेश कुमार, सौरभ कुमार, अर्जुन प्रसाद, भारती कुमारी,हरिशचंद्र कुमार, दुर्गा और मनीष कुमार सहित कई भक्त मौजूद थे।
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार