प्रियदर्शनी को पसंद राजेपुर की लहठी, दिलाएंगी बाजार

अरवल। कोरोना काल में दूसरे प्रदेश से लौटे कुशल कारीगरों के हाथों बनाई जा रही लहठी जिलाधिकारी जे. प्रियदर्शनी को पसंद आया। बुधवार को कुर्था प्रखंड के राजेपुर गांव पहुंची तो चूड़ी-लहठी उद्योग और प्रशिक्षण केंद्र का हाल लिया। पहली बार अरवल की महिला जिलाधिकारी के रूप में जे. प्रियदर्शनी कमान संभालने के बाद ग्रामीण क्षेत्र का दौरा करने निकली थी†ा

उद्योग विभाग द्वारा प्रवासी मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित चूड़ी-लहठी उद्योग का मुआयना के दौरान भरोसा दिया कि कुशल कारीगरों के उत्पाद को बेहतर दाम के लिए जिला प्रशासन मार्केटिंग के क्षेत्र में पूरा सहयोग करेगा। कारीगरों से काम में आने वाली समस्याओं से वाकिफ हुई।

यहां उन महिलाओं से बात की जो चूड़ी-लहठी और अन्य उद्यम का प्रशिक्षण ले रही थी। संस्था के अध्यक्ष इकवाल अंसारी को भरोसा दिया कि मार्केटिग में सहयोग मिलेगग। प्रस्तावित बुनकर उद्योग स्थल का भी जायजा लिया। डीएम ने प्रवासियों के हुनर का लाभ उठाने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।
डीएम ने कुर्था में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान क्रय की स्थिति की जानकारी ली। बाद में प्रखंड कार्यालय पहुंचकर सभी विभागों के कार्यो की समीक्षा की । उन्होंने प्रखंड क्षेत्र में चल रहे सरकारी योजनाओं की समीक्षा करते हुए कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने धान क्रय, जल जीवन हरियाली तथा नल जल योजना के संचालन की भी जानकारी हासिल की। स्थानीय लोगों ने भी मौके पर समस्याओं की जानकारी उन्हें दी। लोगों की समस्याओं से रूबरू होते हुए डीएम ने निदान की दिशा में पहल करने का निर्देश संबधित अधिकारियों को दिया।
शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

अन्य समाचार